सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक विशालकाय सांप के रेस्क्यू ऑपरेशन को दिखाया गया है। जहां कुछ लोग इस विशालकाय सांप को अपने हाथ से पकड़कर उसका रेस्क्यू करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग उन युवकों की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बाढ़ के बीच विशाल सांप का रेस्क्यू
वायरल वीडियो (Viral Video) के कैप्शन में बताया गया है कि बाढ़ के गंदे पानी में एक विशालकाय सांप फंस गया था। जिसको कुछ लोगों ने खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाढ़ का पानी चारों तरफ फैला हुआ है। इसी बीच एक बड़ा सा सांप पानी में फंसा हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में कुछ बहादुर लोग बिना डरे पानी में फंसे सांप को पकड़कर उसे बाहर निकालने की कोशिश करते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
विशाल सांप का ऐसा रेस्क्यू देख दंग रह जाएंगे आप
वीडियो (Video) में दिख रहा है कि रेस्क्यू के दौरान एक व्यक्ति सांप के सिर को बहुत ही मजबूती से पकड़ कर रखता है, जबकि दूसरा उसके शरीर को पकड़कर खूब जोर से खींचता है। दोनों युवकों ने धीरे-धीरे उस सांप को पकड़कर बाहर खींच लिया और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस पूरे रेस्क्यू के दौरान ना ही सांप को और ना किसी इंसान को किसी तरह का नुकसान पहुंचा।
युवकों की बहादुरी ने जीता सोशल मीडिया यूजर्स का दिल
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Riyaghoshm नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां लोग उन युवकों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें "रियल हीरो" बता रहे हैं, जबकि कुछ अन्य लोगों ने कहा कि ऐसे लोगों की वजह से ही प्रकृति बची हुई है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
