वायरल न्यूज़

Viral Video: रेलवे स्टेशन पर अचानक शुरू हुआ भरतनाट्यम, एस्केलेटर बना स्टेज तो देखते रह गए लोग

रेलवे स्टेशन पर चलते एस्केलेटर को भरतनाट्यम कलाकारों ने शानदार स्टेज बना दिया। वायरल वीडियो में भारतीय शास्त्रीय नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया।

Image

चलते एस्केलेटर पर भरतनाट्यम कलाकारों ने किया डांस (Instagram/@teamanartana)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद खूबसूरत वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को भारतीय संस्कृति और कला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में कुछ भरतनाट्यम कलाकार रेलवे स्टेशन के एस्केलेटर पर ऐसा शानदार प्रदर्शन करते नजर आते हैं कि वहां मौजूद लोग भी कुछ पल के लिए ठहरकर उन्हें देखने लगते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

चलते एस्केलेटर पर कलाकारों ने किया भरतनाट्यम

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि कलाकार चलते हुए एस्केलेटर पर भरतनाट्यम कर रहे हैं। एस्केलेटर पर भी उनके हर कदम में शानदार बैलेंस दिख रहा है। उनके हाथों की मुद्राएं, चेहरे के भाव और शरीर की हर हरकत भरतनाट्यम की खूबसूरती को बखूबी दिखा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एस्केलेटर अपने मोशन में नीचे की ओर आ रहा है और कलाकार लगातार उसी लय में अपना डांस करते दिख रहे हैं। उनके इस परफॉर्मेंस को देखकर ऐसा लगता है जैसे एस्केलेटर भी उनके हिसाब से चल रहा है। इस नजारे को देख वहां से गुजरने वाले लोग रुक जाते हैं और अपना मोबाइल निकालकर इन कलाकारों का वीडियो रिकॉर्ड करने लगते हैं। जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

कलाकारों के हर स्टेप ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध

यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे हजारों लोग शेयर कर रहे हैं। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट भी कर रहे हैं। जहां लोग कलाकारों की मेहनत और उनकी क्रिएटिविटी की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि कला किसी एक मंच की मोहताज नहीं होती, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे वीडियो भारत की समृद्ध संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने का सबसे सुंदर तरीका हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article