वायरल न्यूज़

लड़की को डराने आया था बंदर, अगले ही पल खुद की निकल गई हवा! यह Viral Video देख नहीं रुकेगी हंसी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक बंदर लड़की को डराने की कोशिश करता है, लेकिन लड़की की हिम्मत के आगे उस बंदर की हिम्मत जवाब दे जाती है और वह खुद लड़की से डरकर वहां से भाग जाता है।

Image

बंदर लड़की को डराने की कोशिश करता है, लेकिन लड़की की हिम्मत के आगे वह खुद घुटने टेक देता है और वहां से भाग निकलने में ही अपनी भलाई समझता है। (X/@Vairagya_Shanti)

सोशल मीडिया पर हर दिन कई मजेदार वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो (Video) ऐसे होते हैं जो लोगों को हंसाने के साथ-साथ हैरान भी कर देते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर एक लड़की को डराने की कोशिश करता है, लेकिन अगले ही पल ऐसा कुछ होता है कि बंदर की सारी बहादुरी हवा हो जाती है। सिर्फ 13 सेकेंड का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

आखिर वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक लड़की छत पर खड़ी नजर आ रही है। उसके हाथ में एक लंबी छड़ी भी है। छत के आसपास कुछ बंदर भी दिख रहे हैं। उनमें से एक बंदर लड़की की छत के सामने वाली छत पर बैठा हुआ है। जैसे ही लड़की पर उस बंदर की नजर पड़ती है, वैसे ही वह बंदर उस लड़की को डराने की कोशिश करता है। वह लड़की को एकटक देखते हुए उसकी तरफ आगे बढ़ रहा है, लेकिन जैसे ही लड़की उसकी तरफ बढ़ती है, पूरा माहौल ही बदल जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

लड़की ने दिखाई गजब की हिम्मत

दरअसल, बंदर को देखकर घबराने की बजाय लड़की पूरे दमखम के साथ अपने हाथ में छड़ी लिए उसकी तरफ बढ़ती है और बंदर को छड़ी दिखाकर भगाने लगती है। लड़की अपने हाथ में पकड़ी छड़ी को घुमाते हुए बंदर को भगाने की कोशिश करती है। पहले तो बंदर थोड़ी देर तक वहीं रुकता है, लेकिन लड़की की हिम्मत के सामने बंदर की हिम्मत जवाब दे जाती है। कुछ ही सेकेंड में बंदर पीछे हटने लगता है और फिर तेजी से भागकर दूसरी तरफ चला जाता है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि जो बंदर पहले लड़की को डराने आया था, आखिर में वही खुद डरकर भाग गया।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Vairagya_Shanti नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों-लाखों लोग इसे देख चुके हैं और इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, "लड़की को देखकर बंदर भाग गया, हम तो कुत्ता देखकर ही रास्ता बदल लेते हैं।" वहीं, दूसरे ने लिखा, "बंदर ने गलत लड़की से पंगा ले लिया।" एक और यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, "आज बंदर को भी समझ आ गया कि बहादुरी किसे कहते हैं।" जबकि कई लोगों ने लड़की की हिम्मत की भी तारीफ की और कहा कि उसने बिना घबराए बहुत समझदारी से स्थिति को संभाल ली।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article