वायरल न्यूज़

VIDEO: नन्हे बेटे का बड़ा कमाल!मां के लिए बनाया अनोखा कार्डबोर्ड का रोबोट, सोशल मीडिया पर छाया 'छोटा वैज्ञानिक'

Viral Video: केरल के लेविन पॉलोज नाम के बच्चे की क्रिएटिविटी ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। लेविन ने महंगे उपकरणों की जगह कार्डबोर्ड, तार, बैटरी और मोटर जैसी साधारण चीजों से अनोखे रोबोट और मशीनें तैयार की हैं।

Image

कार्डबोर्ड का रोबोट (तस्वीर साभार- @FI_InvestIndia)

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे कई वीडियो (Trending Video) सामने आते हैं, जो अपनी अनोखी कहानी की वजह से देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। लेकिन केरल के लेविन पॉलोज का वीडियो सिर्फ एक जुगाड़ या तकनीकी प्रयोग नहीं, बल्कि इसके पीछे छिपी एक प्यारी सी सोच की वजह से लोगों का ध्यान खींच रहा है। बच्चे ने अपनी मां के रोजमर्रा के काम को थोड़ा आसान बनाने के लिए ऐसी मशीनें तैयार कर डालीं, जिन्हें देखकर लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यकीन मानिए, इन आविष्कार को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर सोच में पड़ जाएंगे।

    इस वायरल वीडियो में लेविन का बनाया हुआ एक अनोखा रोबोट नजर आता है। देखने में यह किसी महंगे टेक प्रोजेक्ट जैसा नहीं है, बल्कि इसे साधारण सामान की मदद से तैयार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, कार्डबोर्ड, तार, बैटरी, नट-बोल्ट और छोटी मोटर जैसी चीजों का इस्तेमाल करके तैयार किया गया यह रोबोट घर के छोटे-मोटे काम में मदद करता है। वीडियो में यह अपनी मां तक पानी पहुंचाता दिखाई देता है। लेविन की कहानी का सबसे खास पहलू यही है कि उसके इनोवेशन का मकसद सिर्फ अपनी प्रतिभा दिखाना नहीं, बल्कि अपनी मां की मदद करना है। घर के कामों को आसान बनाने के लिए उसने अपने दिमाग और क्रिएटिविटी का इस्तेमाल किया और ऐसी मशीनें बनाने की कोशिश की, जो रोजमर्रा के कामों में हाथ बंटा सकें। देखें वीडियो...

    इनोवेशन ने जीता लोगों का दिल

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर कई लोग लेविन को 'छोटा वैज्ञानिक' कह रहे हैं। कुछ यूजर्स ने उसकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर मार्गदर्शन और सहयोग देने की बात कही है। बच्चे की इसी सोच ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है। लेविन की क्रिएटिविटी सिर्फ एक रोबोट तक सीमित नहीं बताई जा रही है। उसने घर के कामों को आसान बनाने के लिए कई तरह के DIY उपकरण तैयार किए हैं। इनमें ऑटोमैटिक फूड स्टिरर, मोटर से चलने वाला पर्दा सिस्टम और वैक्यूम क्लीनर जैसे प्रयोग भी शामिल हैं। यानी जहां आमतौर पर लोग बेकार पड़े सामान को कबाड़ समझकर किनारे कर देते हैं, वहीं लेविन उसी सामान में एक नया आइडिया तलाश लेता है। आलम ये है कि लोग इस बच्चे की प्रतिभा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो आपको इस बच्चे का इनोवेशन कैसा लगा जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article