वायरल न्यूज़

नाले के गंदे पानी में केले धोने का दावा, Viral Video को लेकर जांच में जुटा प्रशासन

गाजियाबाद के लोनी से वायरल वीडियो में कुछ युवकों के नाले के गंदे पानी में केले धोने का दावा किया जा रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जांच के लिए सूचना भेजी है।

Image

नाले में केले धोने का Video आया सामने (Times Now Navbharat)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने खाने-पीने वाली चीजों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दावा किया जा रहा है कि गाजियाबाद के लोनी इलाके में कुछ लोग बाजार में बेचने से पहले केलों को नाले के गंदे पानी में धो रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

गंदे नाले में केले धोने का दावा

बताया जा रहा है कि यह वीडियो (Video) गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र की प्रशांत विहार कॉलोनी का है। वायरल वीडियो में कुछ युवक केले के गुच्छों को नाले के काले पानी में बार-बार डुबोते हुए नजर आते हैं। वहीं कुछ अन्य लोग उन केलों को क्रेट में भरते दिखाई देते हैं। दावा है कि इसके बाद इन्हें एक गोदाम में रखा जाता था और फिर बाजार में बेचने के लिए भेजा जाता था। फिलहाल इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में किए जा रहे दावे की सत्यता की जांच अभी जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। खासकर सावन के महीने में बड़ी संख्या में लोग व्रत रखते हैं और फलाहार करते हैं। ऐसे समय में यदि खाने-पीने की चीजों के साथ लापरवाही बरती जाए तो यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय बन सकता है।

वीडियो सामने आते ही पुलिस ने लिया संज्ञान

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने वायरल वीडियो (Viral Video) का संज्ञान लिया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग को जांच के लिए सूचना भेजी गई। अब पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग संयुक्त रूप से इस मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के दौरान वीडियो की सच्चाई, संबंधित गोदाम और इसमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी तरह की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article