वायरल न्यूज़

अब इस गली से होकर कभी नहीं गुजरेगा यह बंदा, डिलीवरी बॉय से जबरन गैस सिलेंडर छीनने लगीं भाभी जी

हाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक महिला को गैस सिलेंडर वाले डिलीवरी बॉय से उसका सिलेंडर छीनते हुए देखा जा सकता है।

Image

भाभी जी ने गैस सिलेंडर बाइक से उतार लिया (X/@gharkekalesh)

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें देश के अंदर गैस सिलेंडर की किल्लत को दिखाया जा रहा है। इसी बीच एक ऐसा भी वीडियो सामने आया जिसे देखने के बाद लोग सन्न रह गए। इस वीडियो में गैस सिलेंडर की छीना-झपटी कर रही महिला को दिखाया गया है।

गैस सिलेंडर छीनते दिखी महिला

वीडियो में देखा जा सकता है कि सिलेंडर डिलीवरी करने आया एक शख्स अपनी बाइक पर सिलेंडर लादे एक गली से गुजर रहा था। तभी एक महिला पीछे से उसके सिलेंडर को जबरन उठा लेती है। यह देख सिलेंडर वाला शख्स अपनी बाइक तुरंत रोत देता है और महिला के हाथ से अपने गैस सिलेंडर को छुड़ाने लगता है लेकिन महिला वह गैस सिलेंडर छोड़ने को तैयार नहीं होती और उसे पकड़े रहती है। इधर वह शख्स उससे जैसे-तैसे गैस सिलेंडर छुड़ाने की कोशिश करता है लेकिन महिला एक बार फिर से गैस उसकी बाइक से उतार लेती है। महिला को एक पत्थर उठाकर उस सलेंडर डिलीवरी करने वाले शख्स को डराते हुए भी देखा जा सकता है। महिला की इस हरकत से वह गैस सिलेंडर वाला काफी परेशान होता है।

ये भी पढ़ें:

महिला का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

इस पूरे नजारे को एक लड़का अपनी छत से मोबाइल फोन में कैद करते हुए नजर आता है। जहां उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ये भाभी मेरी गली में रहती हैं और इस गली में इनका इतना आतंक और दबंगई है कि कोई फेरी वाला अगर आ जाए तो उसका इस गली से गुजरना मुश्किल हो जाता है। भाभी बिना कुछ लिए उन्हें यहां से गुजरने तक नहीं देती। अब आज इनका गैस खत्म हो गया तो ये उस गैस सिलेंडर वाले का सिलेंड ही उतार ले रही हैं। अब ये भाई इस गली में गैस सिलेंडर डिलीवर करने तो नहीं आएगा।

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 5300 लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कई लोगों ने महिला के इस हरकत को गलत ठहराया तो कई लोगों ने इसे एक मजबूरी का नाम दिया। जो गैसे सिलेंडर की किल्लत के वजह से पैदा हुई है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article