वायरल न्यूज़

Ganesh Chaturthi: सूरत में देखने को मिली संसद की झलक, पार्लियामेंट थीम पर स्थापित की गई गणेश प्रतिमा, देखें वीडियो..

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 20, 2023, 05:14 PM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सूरत में बड़ा ही खूबसूरत गणेश पंडाल लगाया गया है। यह पंडाल नए संसद भवन के तर्ज पर बनाया गया है।

Image

4 महीने की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया गया नया संसद भवन

KEY HIGHLIGHTS
  • नए संसद भवन के तर्ज पर बनाया गया पंडाल
  • बेहद ही खूबसूरत है यह गणेश पंडाल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Ganesh Pandal Decorated On Parliament Theme: पूरे भारत में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। ऐसे में सूरत से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक गणेश पंडाल का वीडियो नजर आ रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार से सूरत में गणेश पंडाल संसद भवन की थीम पर बनाया गया है। ऐसे में यह पंडाल बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।

यह पंडाल सूरत के तरावड़ी इलाके में वास्तव ग्रुप द्वारा चार महीने की कड़ी मेहनत के बाद बनाया गया है, जिसमें आप नए संसद भवन की झलक देख सकते हैं। इतना ही नहीं, यहां श्री गणेश की प्रतिमा भी बेहद अलौकित है। पिछले बनाए गए थीम के लिए वास्तव ग्रुप को शहर में पहली रैंक मिली थी। इसीलिए इस बार इस ग्रुप ने कुछ खास करने को सोचा और फिर नए संसद भवन के बनने के साथ उन्हें आईडिया भी मिल गया।

4 महीने की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया गया नया संसद भवन

बता दें, इस पंडाल को बनाने में करीब 150 लोगों की कड़ी मेहनत लगी है, जिसे सदस्यों ने 4 महीने में तैयार किया गया है। इस पंडाल को एक थीम भारत की विरासत को दर्शाते हुए तैयार किया गया है। इस थीम में भारत के इतिहास का अवलोकन और भारत के संसद भवन की प्रतिकृति को जीवंत रूप से तैयार किया गया है। इस थीम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ भी रहे हैं, जो लोगों को बेहद आकर्षित कर रही है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article