टेक एंड गैजेट्स

सैमसंग का बड़ा धमाका, 200MP कैमरा के साथ Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, Flip 8 की भी हुई एंट्री

गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा प्राइस, स्पेसिफिकेशन:सैमसंग के मुताबिक इन नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को हर कैटेगरी के यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। Galaxy Z Fold 8 Ultra में आपको शानदार 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप मिलने वाला है।

Image

सैमसंग के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में कई सारे नए एआई फीचर्स का सपोर्ट मिलने वाला है।(फोटो क्रेडिट-Digit)

गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा प्राइस, स्पेसिफिकेशन: साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने एक बार फिर से बड़ा धमाका कर दिया है। सैमसंग ने लंबे इंतजार के बाद अपनी नई फोल्डेबल सीरीज को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी ने एक दो नहीं बल्कि इस बार तीन नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। सैमसंग की इस सीरीज में Galaxy Z Fold8 Ultra, Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Flip8 शामिल हैं। इन तीनों ही स्मार्टफोन्स में आपको फ्लैगशिप लेवल का शानदार कैमरा सेटअप आप हाई परफॉर्मेंस वाला चिपसेट मिलने वाला है।

सैमसंग के मुताबिक इन नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को हर कैटेगरी के यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। सैमसंग ने इन फोन्स को डिजाइन करते हुए हार्डवेयर के साथ साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स पर भी फोकस किया है। कंपनी के मुताबिक इन फोन में मिलने वाले एआई फीचर्स को अलग-अलग फोन के हिसाब से डिजाइन किया गया है। हालांकि फैंस को इस बार के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए पिछली बार की तुलना में अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा की कीमत

  • Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को भारतीय बाजार में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत ₹1,99,999 है।
  • 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹2,19,999 है।
  • 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत ₹2,59,999 है।
  • यह कंपनी का भारतीय बाजार में पेश किया गया पहला Ultra फोल्डेबल स्मार्टफोन है।

Samsung Galaxy Z Flip 8 की कीमत

  • Samsung Galaxy Z Flip 8 को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले Samsung Galaxy Z Flip 8 की कीमत ₹1,24,999 है।
  • 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वाले Samsung Galaxy Z Flip 8 की कीमत ₹1,44,999 है।
  • दोनों वेरिएंट में 12GB RAM मिलती है, जबकि स्टोरेज का विकल्प 256GB और 512GB है।
  • Samsung Galaxy Z Flip 8 की भारत में शुरुआती कीमत ₹1,24,999 है।

Galaxy Z Fold8 Ultra के फीचर्स

  • Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra में 8 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी गई है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • इसके आउटर में आपको 6.5 इंच की LTPO एमोलेड स्क्रीन दी गई है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह फोल्डेबल स्मार्टफोन एंड्रॉयड 17 को सपोर्ट करता है।
  • परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है।
  • सैमसंग ने इसमें 16GB तक की रैम और 1TB तक की बड़ी स्टोरेज दी है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा के साथ 10+50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 10 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।
  • सैमसंग ने इसमें 5000mAh की बैटरी और 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article