वायरल न्यूज़

Shadi Ka Video: दुल्हन के सामने दूल्हा ने अपने डांस से उड़ाया गर्दा! शादी में आए मेहमान भी पीटने लगे ताली

Funny Wedding Video: एक वायरल वीडियो में दूल्हा खुशी में दुल्हन को गोद में उठाकर डांस करता है, उसका बेहतरीन डांस देख शादी में आए मेहमान भी ताली बजाने लगते हैं। अब यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

खुशी में झूमता दूल्हा बना मजाक (Photo: Instagram/rohit_dancer633)

Shadi ka Video: शादी का दिन हर किसी के जीवन में बेहद खास और यादगार होता है। इस दिन को अलग और अनोखा बनाने के लिए लोग कई तरह की तैयारियां करते हैं। कोई सजावट पर खास ध्यान देता है तो कोई एंट्री को खास बनाने की कोशिश करता है। इस समय इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस वायरल वीडियो में दूल्हे का डांस देख आप भी उसके फैन हो जाएंगे। यकीन ना हो तो एक बार आप यह वीडियो जरूर देखिए।

दूल्हा पूरे जोश के साथ अपनी दुल्हन के सामने करता है डांस

इस वीडियो में एक दूल्हा अपनी शादी के दौरान इतना खुश नजर आता है कि वह खुद को रोक नहीं पाता और डांस करने लगता है। शादी का माहौल भी काफी खुशनुमा होता है, चारों तरफ संगीत और खुशी का माहौल बना होता है। दूल्हा पूरे जोश के साथ अपनी दुल्हन के सामने डांस करता है। उसका उत्साह देखकर वहां मौजूद लोग भी खुश हो जाते हैं। इसी बीच वह अचानक दुल्हन को गोद में उठा लेता है और उसे घुमाने लगता है। दुल्हन भी मुस्कुराते हुए इस पल को एंजॉय करती है और दूल्हे का साथ देती है।

उसका बेहतरीन डांस देख शादी में आए मेहमान भी जोर-जोर से ताली बजाने लगते हैं। अब यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।कुछ ही देर में माहौल फिर से सामान्य हो जाता है और लोग इस पल को हंसी-मजाक में बदल देते हैं। यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर rohit_dancer633 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक लाखों लोगों ने देखा है। वहीं पर हजारों लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं। आपको दूल्हे का डांस कैसा लगा?

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article