वायरल न्यूज़

Video: प्रेमिका को डेट पर ले गया प्रेमी, जब देखा असली चेहरा लग गया झटका

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 24, 2024, 08:59 AM IST

Couple Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़के ने जैसी ही अपनी प्रेमिका का असरी चेहरा देखा बेचारे की हालत पतली हो गई। उसकी समझ नहीं आया कि आखिर क्या हुआ है।

Image

सोशल मीडिया में छाया कपल का मजेदार वीडियो। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने देखा प्रेमिका का असली चेहरा
  • फिर जो दिखा हिल गया बेचारा
  • नजारा देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

Couple Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको बहुत हंसाने वाला है। वीडियो प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा मालूम होता है। इसमें प्रेमी प्रेमिका को डेट पर लेकर पहुंचा है। मगर इसी बीच बेचारे को ऐसा झटका लगा कि मानो 440 वॉल्ट का झटका लगा गया हो। हालांकि इसकी वजह जानकर पेट पकड़कर हंसेंगे।

प्रेमी को लगा तगड़ा झटका

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि प्रेमी अपनी प्रेमिका को डेट पर लेकर पहुंचा है। दोनों बहुत खुश हैं और अब घर जाने का समय भी आता है। मगर इसी बीच दोनों घर जाते अचानक डॉगी सामने आ गया। डॉगी को देखकर दोनों घबरा जाते हैं और भगाने की कोशिश करते हैं। मगर इसी बीच खूबसूरत प्रेमिका ने ऐसा कुछ किया कि किसी ने कल्पना नहीं की होगी। दरअसल प्रेमिका ने डॉगी को भगाने के लिए अपने चेहरे से मेकअप हटा लिया। मेकअप हटने के बाद जो चेहरा नजर आया खुद डॉगी भी भाग गया।

देखिए वीडियो

दरअसल मेकअप हटाने के बाद पता चलता है कि लड़का जिसे लड़की समझकर डेट पर ले गया वो एक लड़का ही था। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा हंसाता है। मालूम हो कि वीडियो साफतौर पर किसी प्रैंक या फिल्म का दृष्य नजर आता है। वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article