वायरल न्यूज़

Viral Video: फुटबॉल निकालने नाले के किनारे लटकाया, गेंद मिलते ही शख्स को कर दिया 'Goal'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 22, 2023, 02:49 PM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नाले से फुटबॉल निकालते हुए एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके दोस्त गेंद निकालते ही उसे नाले में ही छोड़ देे हैं। ये वीडियो इतना मजेदार है कि आप इसे देखते ही हंसी के मारे लोटपोट जाएंगे।

Image

फुटबॉल मिलते ही दोस्त को कर दिया गोल (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • फुटबॉल निकालने के लिए नाले के किनारे लटकाया
  • शख्स को ही कर दिया 'गोल'
  • जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Funny Viral Video of Taking out Football from Drain: इंस्टाग्राम और फेसबुक के जमाने में लोग खाली समय का इस्तेमाल रील्स या शॉर्ट वीडियो देखने में ही बिता देते हैं। ऐसे में अगर आप भी रील्स के दीवाने हैं या आपको मजेदार और फनी वीडियो पसंद है तो आप इस वीडियो को जरूर देखें, ये वीडियो आपका दिन बना देगा। यह वीडियो इतना शानदार और मस्ती वाला है कि आप 'हंसी के मारे फूले नहीं समाएंगे'।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मीडिया में दो लड़के फुटबॉल निकालने के लिए एक लड़के को नाले के किनारे लटकाते हैं, ताकि वह गेंद निकाल सके। लेकिन गेंद मिलते ही दोनों लड़के उसे नाले में ही गिरा देते हैं। यानी फुटबॉल मिलते ही सीधा गोल...। इस वीडियो को देखने के बाद आप काफी रिफ्रेश फील करेंगे और हसेंगे इतना, जितना सोच भी नहीं सकते। यह वीडियो इतना शानदार है कि आप हंसते-हंसते पागल हो जाएंगे।

गेंद मिलते ही शख्स को कर दिया 'गोल'

इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं हैं। इनमें से एक यूजर ने चटकारे लेते हुए कहा कि सीधा गोल कर दिया। वहीं, दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि अपना काम बनते ही भाई को छोड़ दिया। इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और करोड़ों बार इसे देखा जा चुका है और हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'kl_11_clt_football' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article