Funny Video: आजकल लोगों में रील्स बनाने की होड़ मची रहती है। हर कोई सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में रील्स बनाते हैं और सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। हालांकि, वीडियो रिकॉर्ड करने के दौरान कई बार फनी इंसिडेंट होते हैं। जिसे देखकर लोगों को मजा आ जाता है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग मजे ले लेकर देख रहे हैं। वीडियो एक मां और एक बेटे से जुड़ा हुआ है। दरअसल, मां अपने बेटे के हाथ में फोन देकर उससे अपना रील्स रिकॉर्ड करने को कहती है।
वीडियो देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी
वीडियो में देखा जा सकता है कि मां सामने खड़ी होकर डांस कर रही होती है और बेटा अपने हाथ में मोबाइल लेकर मां का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा होता है। बेटा जब वीडियो रिकॉर्ड कर चुका होता है। इसके बाद कैमरे में जो दिखता है, वह बहुत ही ज्यादा मजेदार है। वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब देखा जा रहा है। आप देख सकते हैं कि बच्चा कैमरा अपनी साइड करके वीडियो रिकॉर्ड कर रहा होता है। इससे मां का वीडियो तो रिकॉर्ड नहीं होता है, लेकिन बेटे का रिएक्शन जरूर रिकॉर्ड हो जाता है। बेटे का रिएक्शन भी काफी मजेदार है। जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है। देखें वीडियो-
वीडियो को jchavezz_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। आप देख सकते हैं कि वीडियो रिकॉर्ड करते समय बच्चा मजेदार-मजेदार रिएक्शन देता है। वह जिस तरह अपनी मम्मी का डांस देखकर फनी रिएक्शन देता है। लोगों को वह बहुत पसंद आ रहा है। यह वीडियो इतने मजेदार है कि इसे अब तक 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं वीडियो को 2 लाख 80 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बच्चे की मासूम आंखें और उसकी स्माइल लोगों को बहुत पसंद आ रही है।
