वायरल न्यूज़

VIDEO: सोते हुए शेर से मजे लेने लगा हिरण का बच्चा, देखकर जंगल का राजा भी हैरान

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 23, 2024, 10:20 AM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि जंगल का राजा शेर आराम से सोया हुआ है कि तभी हिरण का बच्चा वहां पहुंच गया। वो डरने की बजाय शेर से ही मजे लेने लगता है।

Image

शेर से ही मजे लेने लगा हिरण का बच्चा। (Photo/Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • गहरी नींद में था जंगल का राजा
  • तभी पहुंच गया हिरण का बच्चा
  • डरने की बजाय किया परेशान

Funny Video Today: जंगल में शेर को सबसे खरतनाक जानवर माना जाता है। ये इतना खरतनाक है कि दूसरे जानवर इसके आसपास भी नहीं भटकते हैं। इसकी एक दहाड़ से ही दूसरे जानवरों की हालत पतली हो जाती है। मगर क्या हो जब जंगल के राजा शेर से ही एक छोटा सा जानवर मजे लेने पहुंच जाएगा। वो उसे खूब परेशान करे और शेर बस बेचारा बनकर रह जाए। यकीन करना मुश्किल होगा मगर अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है। वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है और ये हंसाता भी बहुत है। वीडियो अभी तक 39 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है।

शेर से मजे लेने लगा हिरण का बच्चा

इसमें देखेंगे कि किंग ऑफ जंगल आराम से खुली मैदान में सो रहा है। देखकर लगता है कि शेर गहरी नींद में है। मगर तभी हिरण का बच्चा उसके करीब पहुंच गया। वो शेर से बिल्कुल भी नहीं डरता है, बल्कि उससे मजे लेता है। वो अपनी जान की परवाह किए बिना उसे परेशान करता है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि शेर सोया हुआ है और हिरण का बच्चा बिल्कुल करीब में खड़ा है। वो उसकी पूंछ पर जोर से काटता है। इससे शेर की नींद टूट गई। उसने गर्दन उठाकर देखा तो हैरान रह गया। शेर ने देखा कि एक नन्हा जानवर उसे परेशान करने के बाद भाग गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो खूब हंसाता है।

देखिए वीडियो

शेर और हिरण के बच्चे वाले इस वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने हिरण के बच्चे को बहुत हिम्मतवाला बताया है। कई यूजर्स ने बेवकूफी वाली हरकत बताया है। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @TheFigen_ नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article