वायरल न्यूज़

दुल्हन को गिफ्ट देने पहुंचे दूल्हे के दोस्त, मगर कुर्सी सहित बेचारी को गिरा दिया, मजेदार है VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 17, 2025, 08:16 AM IST

Dulha Dulhan Ka Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि दूल्हे के दोस्त दुल्हन को गिफ्ट देने स्टेज पहुंचे हैं। मगर इसी बीच ऐसा कुछ हुआ बेचारी दुल्हन कुर्सी सहित नीचे गिर पड़ी। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर हंसी ना रुकेगी।

Image

विवाह से जुड़ा ये वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। (Photo/Twitter)

Dulha Dulhan Ka Video: आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में शादी के मंच पर एक मजेदार और अनपेक्षित हादसा हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे के दोस्त दुल्हन को गिफ्ट देने के लिए मंच पर पहुंचे। मगर उनकी हरकतों की वजह से दुल्हन की कुर्सी हिल गई और वह कुर्सी सहित गिर पड़ी। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।

स्टेज से गिर पड़ी दुल्हन

वीडियो में दूल्हा और दुल्हन पारंपरिक तरीके से सजे मंच पर बैठे हुए हैं। दूल्हे के दोस्त गिफ्ट देने के बहाने मंच पर चढ़ते हैं और दुल्हन की कुर्सी को हिलाते हैं। मगर दुल्हन इससे असंतुलित होकर गिर जाती है। इस दौरान दूल्हा शांत बैठा रहता है, जिसने वीडियो को और भी मजेदार बना दिया। दूल्हा-दुल्हन के इस वीडियो को मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया गया जो कॉमेडी की तरह दिखाता है।

यहां एक्स पर देखें वीडियो

मालूम हो सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब शेयर हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग दूल्हे की शांत रहने की आदत पर मजाक उड़ा रहे हैं, जबकि अन्य दुल्हन के साथ हुई इस घटना पर हंसी-मजाक कर रहे हैं। मजेदार वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article