वायरल न्यूज़

टॉयलेट से ही ऑनलाइन मीटिंग में शामिल हो गए पूर्व मेयर, देखते ही छूट गई सबकी हंसी, देखिए VIRAL VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 12, 2024, 02:41 PM IST

BRAZILIAN MAYOR VIDEO: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्राजील में पूर्व मेयर किसी अहम मीटिंग में शामिल थे। मगर गलती से वो टॉयलेट से मीटिंग में शामिल हो गई। इनकी ऐसी हरकत देख सभी की हंसी छूट गई।

Image

टॉयलेट से ही मीटिंग में शामिल हो गए मेयर साहब। (Photo/X.com)

BRAZILIAN MAYOR VIDEO: सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। वीडियो ब्राजील का बताया गया है। इसमें पूर्व मेयर गलती बेहद ही शर्मनाक घटना का शिकार हो गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पूर्व मेयर टॉयलेट में थे। लैपटॉप उनके पास ही था और इसी बीच उनसे बड़ी गलती होती है। नेताजी गलती से जूम के जरिए बेहद अहम मीटिंग में शामिल हो गए। इस घटना से ऐसी स्थिति पैदा हो गई कि उन्हें शर्मसार होना पड़ा गय गया। अजीब घटना से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। नेटिजन्स भी इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं।

टॉयलेट से मीटिंग में शामिल हुए नेताजी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जूम मीटिंग में रियो डी जनेरियो के पूर्व मेयर सीजर मैया को इस तरह देख मीटिंग में अन्य लोगों के लिए भी अजीब स्थिति पैदा हो गई। 27 सेकंड के वायरल वीडियो में देखेंगे कि कार्यक्रम का संचालन पार्षद पाब्लो मेलो कर रहे हैं। मिरांटे दा रोसिन्हा को सांस्कृतिक विरासत स्थल के रूप में नामित करने वाले विधेयक पर चर्चा शुरू हो रही है। इसमें देखेंगे कि उन्होंने कुछ ही शब्द कहे थे कि जूम मीटिंग में शामिल पूर्व मेयर पर उनकी नजर पड़ गई। पार्षद को महसूस हुआ कि नेताजी टॉयलेट सीट पर बैठे ही मीटिंग में शामिल हो गए।

देखिए वीडियो

उन्हें इस तरह मीटिंग में शामिल होता देख पार्षद को भी हंसी आने लगती है। वो किसी तरह इसे छिपाने की कोशिश करते, मगर छिपा नहीं पाते हैं। टॉयलेट से जूम मीटिंग में शामिल हुए पूर्व मेयर का वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @MarioNawfal नाम के यूजर ने भी शेयर किया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article