वायरल न्यूज़

Viral Video: भगा-भगा और तेज भगा! पैडल वाले रिक्शे से रेस लगाते दिखे विदेशी युवक

गले में गमछा डाले विदेशी पर्यटकों का पैडल वाले रिक्शे से रेस लगाने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जो लोगों को उनके देसीपन का का एहसास दिला रहा है। वीडियो में इन पर्यटकों का मस्ती और जोश भरा चेहरा देखने को मिल रहा है।

Image

रिक्शा चलाते विदेशी पर्यटक (Instagram/@iconicdibrugarh)

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक दिलचस्प और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ विदेशी युवक भारत की सड़कों पर पैडल वाले साइकिल रिक्शे (cycle rickshaw) से रेस लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @iconicdibrugarh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

पैडल वाले रिक्शे भगाते दिखे विदेशी पर्यटक

वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि न्यूजीलैंड से आए कुछ पर्यटक पैडल वाले रिक्शे को खुद ही पैडल मारकर मस्ती में उसे तेज दौड़ा रहे हैं। वीडियो असम के नागांव का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो विदेशी पर्यटक दो अलग-अलग पैडल वाले रिक्शे को तेज रफ्तार में भगा रहे हैं। सबके गले में गमछा लटका दिख रहा है, जो उन्हें पूरी तरह से देसी लुक दे रहा है। रिक्शे के पिछले सीट पर एक-एक विदेशी पर्यटक बैठे दिख रहे है। अब दोनों रिक्शे में रेस लगाई जा रही है। दोनों पर्यटक पूरे जोश के साथ रिक्शे के पैडल को मार उसे आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों लोग हंसते-खेलते एक-दूसरे से रेस लगा रहे हैं, जैसे कोई स्ट्रीट रेस आयोजित हुई हो।

फुल देसी वाइब के साथ तेज रिक्शा दौड़ा रहे हैं विदेशी पर्यटक

वीडियो के बैकग्राउंड में हिमेश रेशमिया का गाना ऐ मेरी... मेरी... सोहरा जमीं... गाना बज रहा है। जो रिक्शे के इस रेस को और भी रोमांचक बना देता है। रिक्शे के पिछली सीट पर बैठे विदेशी युवक अपने ड्राइवर साथी को रिक्शा और भी तेज भगाने को कह रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर मस्ती भरा जोश देखने को मिल रहा है।

वीडियो पर लोगों ने जमकर लुटाया अपना प्यार

इस वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट्स भा आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "भारत के रिक्शे वालों की जॉब खतरे में है।" दूसरे ने लिखा, "भाई लोगों ने गले में गमछा डालकर दिल ही जीत लिया।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article