बॉक्स ऑफिस

Hanuman Ansh Box Office: शोभिनव सत्या की फिल्म का जलवा बरकरार, 68वें दिन छापे इतने करोड़

Hanuman Ansh Box Office Collection: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी शोभिनव सत्या की फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। आइए देखें फिल्म की अब तक की टोटल कमाई।

Image

'हनुमान अंश' ने कमाए इतने करोड़ रुपये (Pic Credit: Instagram)

Hanuman Ansh Box Office Collection: शोभिनव सत्या की फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) सिनेमाघरों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 68 दिन बाद भी फिल्म की कमाई जारी है। महज 2 करोड़ रुपये में बनी 'हनुमान अंश' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बनाया है। खास बात यह है कि 'हनुमान अंश' भारत की अब तक की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में से एक है। तो चलिए देखते हैं यह फिल्म अब तक कितने करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Bhagam Bhag 2' से प्रियदर्शन ने किया किनारा, 'Hera Pheri 3' पर भी दिया बड़ा बयान)

'हनुमान अंश' की 10वें हफ्ते में भी जारी है कमाई

'हनुमान अंश' ने अपने 10वें मंगलवार को 1.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने 10वें हफ्ते के शुरुआती पांच दिनों में कुल 8.30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह अपने 10वें हफ्ते का कारोबार लगभग 11 करोड़ रुपये के आसपास बिजनेस कर सकती है। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की यह फिल्म नीम करोली बाबा से जुड़ी कहानी के कारण दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है। 68 दिनों में 319.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने के बाद फिल्म जल्द ही 325 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Eetha Movie: श्रद्धा कपूर की फिल्म में Mohd Zeeshan Ayyub का होगा धांसू रोल, बोले, 'आजकल ऐसी कहानियों...')

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 'हनुमान अंश' ने 430 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। मेकर्स को उम्मीद है कि ये मूवी 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है। इस मूवी में शोभिनव सत्या, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, विहान शेडगे और अनिल रस्तोगी जैसे कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article