एजुकेशन

कब होगी BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा, जानें क्या हो सकती है संभावित डेट

25 अक्टूबर को आयोजित होने वाली BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के एक बार फिर रद्द होने के बाद से उम्मीदवार बेसब्री से परीक्षा के नए शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही आयोग द्वारा परीक्षा की तिथियों की घोषणा की जाएगी।

Image

BPSC (Photo- AI/Newsroom Verified)

BPSC 72nd Combined Preliminary Exam New Schedule: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली 72वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (72nd CCE Prelims) की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के परीक्षा के नए शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि यह परीक्षा 4 महीने में 2 बार टाली जा चुकी है। सबसे पहले 26 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा को टाला गया, जिसके लिए नया शेड्यूल 25 अक्टूबर तय किया गया। अब एक बार फिर कुछ कारणों के चलते आयोजन फिर से परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बिहार प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा और राजस्व विभाग जैसे प्रमुख पदों पर जाने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के मन में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि परीक्षा का आयोजन आखिरकार कब कराया जाएगा। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार एग्जाम के नए शेड्यूल को लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर टकटकी लगाए बैठे हुए हैं।

BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित मुख्य बिंदु

आयोजक संस्थाबिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
भर्ती परीक्षा72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा (72nd CCE)
कुल पदों की संख्या1,186 पद
पूर्व निर्धारित तिथियां26 जुलाई 2026 (पहली तिथि), फिर 25 अक्टूबर 2026 (दूसरी तिथि)
वर्तमान स्थितिपरीक्षा स्थगित; नई संशोधित तिथि की आधिकारिक घोषणा बाकी
आधिकारिक पोर्टलbpsc.bih.nic.in

कब हो सकती है नई संभावित डेट?

आयोग की ओर से अभी तक 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बात करें तो नवंबर अंत या दिसंबर 2026 में परीक्षा का आयोजन किए जाने की संभावना जताई जा रही है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह परीक्षा की तिथियों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या बीपीएससी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भरोसा करें। अन्य माध्यमों से मिलने वाली जानकारी पर बिना पुष्टि के भरोसा न करें।

पद विवरण और भर्ती का गणित

इस बार आयोग ने कुल 1,186 पदों के लिए भर्ती निकाली है। प्रमुख रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामकुल पद
राजस्व अधिकारी365 पद
सहकारिता विस्तार अधिकारी130 पद
अनुमंडल कल्याण अधिकारी (महिला)101 पद
एसडीएम / एसडीओ (SDM/SDO)100 पद
राज्य कर सहायक आयुक्त76 पद
प्रखंड पंचायती राज अधिकारी70 पद
ग्रामीण विकास अधिकारी (RDO)65 पद
अन्य पद (DSP, MEO आदि)279 पद

परीक्षा की तैयारी में न करें लापरवाही

बार-बार परीक्षा के स्थगित होने से जहां एक तरह कुछ उम्मीदवारों को मानना है कि उन्हें तैयारी के लिए और अधिक समय मिल गया है, वहीं कई उम्मीदवार डेट के बार-बार आगे बढ़ने से अपनी मोटिवेशन खो रहे हैं। उनका मानना है कि इससे उनकी तैयारी पर असर पड़ रहा है और वह लापरवाही कर रहे हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि बिना मोटिवेशन खोए अतिरिक्त समय का इस्तेमाल भरपूर करें और कमजोर विषय पर अपनी पकड़ मजबूत करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article