ईरान (Iran) की जिस लग्जरी ट्रेन के बारे में हम बात कर रहे हैं। उसका नाम फड़क (Fadak Train) है। यह ट्रेन ईरान की सबसे आरामदायक और लग्जरी ट्रेनों में गिना जाता है इसलिए इसे मोबाइल 5 स्टार होटल भी कहा जाता है। इसके अंदर का नजारा किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है।
ईरान की फाइव-स्टार ट्रेन फड़क यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और आरामदायक सफर का अनुभव देती है। यह ट्रेन ईराने में तेहरान (Tehran) से मशहद (Mashhad) की रूट पर चलती है। आज की तारीख में फड़क ट्रेनें तेहरान, कोम, जंजन, शिराज, अहवाज, कजविन, करज और मशहद के अलग-अलग रूटों पर चल रही हैं।
इस ट्रेन को साल 2016 से 2017 के बीच शुरू किया गया था। इस ट्रेन की टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा है। जो यात्रियों को दूर मंजिल तक भी कुछ ही घंटों में पहुंचा देती है। फड़क ट्रेन को जो चीज खास बनाती है, वह ये है कि इसमें यात्रियों को बहुत आराम मिलता है। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान लोग बिना थकान के अपने मंजिल तक पहुंच सकते हैं। इसी वजह से यह ट्रेन ईरान में काफी लोकप्रिय है।
अगर ट्रेन की सीट के बारे में बात करें तो इसमें आरामदायक और बड़े सीट मिलते हैं। साथ में ट्रेन की साफ-सफाई वर्ल्ड क्लास लेवल की है। ट्रेन का हर एक कोच बहुत ही आधुनिक है। ट्रेन में मनोरंजन की सुविधा के लिए बड़े-बड़े स्क्रीन्स लगाए गए हैं। केटरिंग सर्विसेज़ में यात्रियों को अच्छा खाना और ड्रिंक मुहैया करवाया जाता है।
इस ट्रेन में चार बेड वाले प्राइवेट केबिन, दो बड़े-बड़े स्क्रीन्स, एडजस्टेबल एयर कंडिशन और प्रिमियम कैटरिग की सुविधा उपलब्ध है। फड़क (Fadak) ट्रेन के डिब्बे के AC का टेम्परेचर आप खुद ही एडजस्ट कर सकते हैं। अगर आपको होस्टेस की मदद चाहिए, तो आप बस होस्ट बटन दबाइए और होस्टेस आपकी खिदमत में खड़ी नजर आएगी।
फड़क (Fadak) ट्रेनों में कैटरिंग सर्विस ईरान के 5 स्टार रेस्टोरेंट्स से कम नहीं है। उदाहरण के लिए, ट्रेन का मेन कोर्स मील और नाश्ता तीन अलग-अलग किस्म का होता है, और सबसे खास बात यह है कि वे टिकट की कीमतों में ही शामिल हैं। इसका मतलब है कि आपसे खाने या पीने की सर्विस के लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा।
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फडक ट्रेनों में उपलब्ध सर्विस तीन लेवल पर दी जाती हैं। लग्जरी, बिजनेस और इकॉनमी, हर एक की कीमत अलग-अलग है। इस ट्रेन के टिकट की कीमत लगभग 13 से 19 अमेरिकी डॉलर बताई जा रही है। अगर भारतीय रुपयों में बात करें तो इसका किराया करीब 1,100 से लेकर 1,600 रुपए प्रति व्यक्ति हो सकती है।
कई लंबी दूरी के रूट जैसे अगर आप तेहरान से मशहद के बीच यात्रा कर रहे हैं तो इस ट्रेन के टिकट का दाम आमतौर पर 10 से 22 यूरो लगभग 900 से लेकर 2,000 रुपए तक हो सकता है। कुल मिलाकर आपको फड़क ट्रेन के टिकट का दाम लगभग 1,000 से लेकर 2,000 के बीच पड़ सकता है, जो ईरान की लग्जरी ट्रेनों के हिसाब से काफी सस्ता है।