देश

'बोलो, दिल्ली पुलिस तुम्हारे पापा...', NSUI प्रदर्शनकारियों का टॉर्चर का आरोप, राहुल गांधी बोले-शेरनी झुकेगी नहीं

Rahul Gandhi with NSUI Protesters: राहुल गांधी के साथ आए NSUI के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस पर हिरासत के दौरान बर्बरता और शारीरिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर थप्पड़ मारने और अभद्रता करने का दावा किया।

Image

NSUI प्रदर्शनकारियों का दावा- हिरासत में बेरहमी से पीटा गया

Rahul Gandhi with NSUI Protesters: दिल्ली में राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। कार्यकर्ताओं का दावा है कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने के बाद उनके साथ मारपीट की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

NSUI की एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिरासत के दौरान उनके साथ बहुत बदसलूकी की गई। उनके मुताबिक, एक महिला कॉन्स्टेबल ने उनके ऊपर चढ़कर उन्हें मारा और थप्पड़ जड़े। प्रदर्शनकारियों का यह भी आरोप है कि पुलिस वालों ने एक छात्र के सिर पर डंडा मारा, चेहरे को नोंचा और अपशब्द कहे। पीड़ित कार्यकर्ताओं का दावा है कि पुलिस वाले उनसे जबरन यह बुलवाने की कोशिश कर रहे थे कि 'बोलो, दिल्ली पुलिस तुम्हारे पापा हैं।'

यह हिंदुस्तान है, यहां सब एक हैं-राहुल गांधी

इस पूरे मामले पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पीड़ितों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि यह युवाओं और देश की असली आवाज है, जिसे दबाने की नाकाम कोशिश की जा रही है। उन्होंने साफ लहजे में कहा, "यह हिंदुस्तान है, यहां सब एक हैं। जब यह विरोध प्रदर्शन खत्म होगा और हमारी सरकार आएगी या कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, तो हम इन अत्याचारों के लिए जिम्मेदार हर शख्स को सजा दिलवाएंगे।"

हम मामले में FIR दर्ज करवाएंगे- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों से अपील की कि पुलिस की इस बर्बरता के जितने भी वीडियो और सबूत उनके पास हैं, उन्हें सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि सारे बच्चों के पास रिकॉर्ड मौजूद है और हम इस सबूत का इस्तेमाल करके कानूनी तौर पर एफआईआर करवाएंगे। उधर, कांग्रेस नेताओं ने प्रताड़ित महिला कार्यकर्ता के हौसले की तारीफ करते हुए कहा कि 'ये शेरनी है और हम इस लड़ाई को आगे भी जारी रखेंगे।'

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article