वायरल न्यूज़

भूकंप आने से कुछ सेकेंड पहले सोती हुई बिल्ली ने किया कुछ ऐसा, देखकर नहीं हुआ लोगों को यकीन, देखें CCTV Video

Viral Video: हाल ही में जापान के कुमामोटो में आए भीषण 7.1 तीव्रता के भूकंप के दौरान लगे CCTV कैमरे में एक हैरान करने वाला नजारा कैद हुआ। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गहरी नींद में सो रही बिल्ली को झटके शुरू होने से ठीक कुछ सेकेंड पहले ही खतरे का अहसास हो जाता है और वह अचानक उठ खड़ी होती है।

Image

बिल्ली की हरकत ने सबको चौंका दिया (तस्वीर साभार- @MarioNawfal)

Viral Video: कहते हैं कि बेजुबान जानवरों के पास प्राकृतिक आपदाओं को महसूस करने की एक अनूठी और अद्भूत क्षमता होती है। हाल ही में जापान के कुमामोटो (Kumamoto) इलाके में आए विनाशकारी भूकंप (तीव्रता 7.1) (Earthquake video) के दौरान का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे एक पालतू बिल्ली को इंसानों या अलर्ट सिस्टम से भी पहले भूकंप का पूर्वाभास हो जाता है।

    वीडियो में क्या दिखा?

    28 जुलाई 2026 दोपहर करीब 4:27 बजे के इस CCTV कैमरे फुटेज में देखा जा सकता है कि बिल्ली एक कमरे के बेड पर बड़े आराम से सो रही है। अचानक (4:27:19 बजे) बिना किसी प्रत्यक्ष आहट के बिल्ली एकदम से चौंककर उठ बैठती है और घबराकर चारों तरफ देखने लगती है। बिल्ली के सतर्क होने के ठीक 2 से 3 सेकेंड बाद (4:27:22 बजे) तेज झटके शुरू होते हैं और पूरा कमरा, अलमारी, व पर्दे जोर-जोर से हिलने लगते हैं। खतरे को भांपते ही बिल्ली तुरंत अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह की ओर भाग जाती है। देखें वीडियो...

    क्या सच में जानवरों के पास होती है 'छठी इंद्रिय' ?

    वैज्ञानिकों और भूवैज्ञानिकों के अनुसार, भूकंप आने से ठीक पहले दो तरह की तरंगे निकलती हैं:

    1. Primary Waves (P-Waves): यह शुरुआती और हल्की तरंगे होती हैं, जिन्हें इंसान अमूमन महसूस नहीं कर पाते।

    2. Secondary Waves (S-Waves): यह मुख्य तरंगे होती हैं, जो भारी तबाही और तेज झटके लाती हैं।

    कुत्ते, बिल्ली और पक्षी जैसे जानवर इंसानों की तुलना में बहुत अधिक संवेदनशील होते हैं। वे P-Waves के सूक्ष्म कंपनों और हवा में होने वाले बदलावों को तुरंत पकड़ लेते हैं। यही वजह है कि S-Waves के आने से कुछ सेकंड पहले ही जानवर अजीब व्यवहार करने लगते हैं या सतर्क हो जाते हैं।

    लोगों ने की जानवरों की तारीफ

    अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद लोग जानवरों की इस समझदारी और कुदरती क्षमता पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि प्रकृति ने जानवरों को एक अलार्म सिस्टम दिया है। वहीं कुछ ने लिखा कि इंसानों को भी अपने पेट्स के बदलते बर्ताव पर ध्यान देना चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article