वायरल न्यूज़

Viral Video: घूंघट में दो महिलाओं के बीच महायुद्ध, जमकर चले लात-घूंसे, लड़ाई के सामने WWF भी फेल

Women Fight Video: सोशल मीडिया पर महिलाओं की लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों काफी खतरनाक अंदाज में लड़ रही हैं। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

महिलाओं के बीच लड़ाई (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिलाओं के बीच हाहाकारी लड़ाई
  • दोनों ने एक-दूसरे को जमकर कूटा
  • नजारा देखकर लोग रह गए हक्के-बक्के

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर कई बार लोग भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Today Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कई वीडियो (Funny Video) पर तो यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। यूजर्स इन वीडियो (Fight Video) को काफी पसंद करते हैं और उनपर जमकर मजे भी लेते हैं। इसी कड़ी में महिलाओं की लड़ाई का एक वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर हंसी भी आएगी और आपको हैरानी भी होगी। इतना ही नहीं नजारा देखने के बाद जरूर कहेंगे कि इसके आगे तो WWF भी फेल है।

गली-मोहल्लों में अक्सर लोगों के बीच लड़ाई हो जाती है। कई बार तो मामला इतना बिगड़ जाता है कि देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही हाहाकारी नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किसी बात को लेकर दो महिलाओं के बीच लड़ाई चल रही है। दोनों एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ लात-घूंसे बरसा रही हैं। जिस तरह से दोनों महिला लड़ रही है उसे देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया। तो पहले आप भी इस नजारे को देखें...

महिलाओं के बीच हाहाकारी लड़ाई

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर भन्ना गया होगा। सोच रहे होंगे कि दोनों महिलाओं ने तो गदर ही काट दिए। अब यह महिला सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'riya_writer88' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडिोय पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। एक ने लिखा- दोनों पति के बीच पति के लिए लड़ाई हो रही है। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग फनी रिएक्शन भी दे रहे हैं। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article