वायरल न्यूज़

कैमरे में कैद हुई टमाटर की भयंकर लूट, कैरेट और बोरियों में भरकर भाग गए लोग

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Jul 20, 2024, 09:38 AM IST

OMG NEWS TODAY: वायरल वीडियो में देखेंगे कि टमाटर से भरा ट्रक पलटा तो लोग लूटने ही पहुंच गए। हैरान हो जाएंगे कि लोग कैरेट और बोरियों में भकर टमाटर लेकर भाग गए।

Image

टमाटर से भरा ट्रक लूटकर ले गए लोग। (Photo/YouTube)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोना-चांदी नहीं टमाटर लूट ले गए लोग
  • गाय से टकराकर पलट गया था ट्रक
  • मध्य प्रदेश का है मामला

OMG NEWS TODAY: आपने खबरिया चैनलों और अखबारों में सोने-चांदी या रुपयों की लूट के बारे में खूब सुना होगा। ऐसे मामलों से जुड़े ढेरों वीडियो भी सोशल मीडिया में मौजूद हैं। मगर कभी टमाटर की लूट के बारे में सुना है। लूट भी ऐसी कि लोग कैरेट और बोरियों में टमाटर लेकर भाग जाए। इंटरनेट पर अभी एक ऐसा ही अजब-गजब मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला मध्य प्रदेश में सागर जिले में बांदरी थाना क्षेत्र नेशनल हाईवे 44 का है। यहां टमाटर से लदा ट्रक हाइवे से गुजर रहा था कि तभी रजौआ गांव के करीब एक गाय ट्रक के सामने आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में ड्राइवर अपना कंट्रोल खो बैठा और वाहन सड़क से नीचे उतरकर पलट गया।

टमाटर लूट ले गए लोग

इधर ट्रक पलटा तो टमाटर भी बिखरने लगे। जानकर हैरान हो जाएंगे कि ट्रक से टमाटर बाहर गिरते देख थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और टमाटर लूटने लगी। आसपास में रहने वाले छोटे बच्चों से लेकर पुरुष और महिलाएं भी बड़ी संख्या में बोरियों में भरकर और ट्रक में रखे टमाटर के बॉक्स तक लोग उठा कर जाने लगे। इसके अलावा नेशनल हाईवे से जो वाहन चालक गुजर रहे थे उन्होंने भी अपनी-अपनी गाड़ियां रोक ली। इसके बाद लोग सड़क से नीचे उतरे ट्रक में रखे कैरेट में ही टमाटर भरकर अपनी गाड़ियों पर रखकर लूट-लूट कर ले जाने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही बांदरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस इससे पहले टमाटर की लूट को रोक पाती इससे पहले ही लोग बड़ी तादाद में टमाटर लूटकर ले जा चुके थे।

यूट्यूब पर देखिए वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टमाटर से भरा ट्रक सागर से दिल्ली जा रहा था और हाईवे पर पलट गया। मालूम हो कि टमाटर की लूट से जुड़ा वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो यूट्यूब पर The MP Khabar नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article