Ladai Viral Video: आमतौर पर ज्यादा उम्र होने के बाद लोग आराम करते हैं। घरों से कम निकलते हैं और सभी से प्रेम भाव के साथ रहते हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो बुजुर्गों ने ऐसा गदर मचाया है, जिसे देखकर लोगों की बोलती बंद हो गई। क्योंकि, दोनों जिस तरह ईंट-पत्थर से लड़ रहे थे और एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे उसे देखकर यकीन मानिए आप एक पल के लिए 'WWE' को भी भूल जाएंगे।
बुढ़ापा आते ही ज्यादातर लोग बिस्तर पकड़ लेते हैं। कई लोग ठीक से उठ-बैठ नहीं सकते हैं, तो कई घूम-टहल तक नहीं सकते। उसी उम्र में दो बुजुर्गों ने गदर काट दिया है, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो (Fight Viral Video) में आप देख सकते हैं किसी बात को लेकर दो बुजुर्गों के बीच लड़ाई छिड़ गई है। दोनों एक-दूसरे 'जानी-दुश्मन' बने हुए हैं। एक बुजुर्ग नीचे गिरा पड़ा है, जबकि दूसरा उसके सीने पर बैठकर ईंट से हमला करने की कोशिश कर रहा है। दोनों में से कोई भी हार मानने या रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। देखकर ऐसा लगता है आज दोनों एक-दूसरे को छोड़ने वाले नहीं हैं।
बुजुर्गों के बीच धांसू लड़ाई
वीडियो (Funny Video) देखकर यकीनन आपके दिमाग के भी परखच्चे उड़ गए होंगे। कई लोगों को तो आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। वीडियो (Shocking Video) सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'mohdasif786' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बुजुर्गों ने तो महफिल लूट ली भाई। कुछ का कहना है कि चाचाओंने गदर मचा दिया।
