वायरल न्यूज़

Viral Video: बीच सड़क सांड से भिड़ गया शख्स, फिर जो हुआ उसे देखकर दिमाग के परखच्चे उड़ जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बीच सड़क सांड से भिड़ गया। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर लोग दंग रह गए।

Image

सांड से भिड़ गया शख्स (तस्वीर साभार- @shaktiranjan.____.07)

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक चौंकाने वाले वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग के परखच्चे उड़ जाते हैं। वहीं, कुछ नजारे दिल दहलाने वाले होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो तो दिनभर हंसाने वाले होते हैं। इन वीडियो को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स बीच सड़क सांड से भिड़ गया। जिस तरह का नजारा था उसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

आमतौर पर लोग जानवरों से दूरी बनाकर ही रखते हैं। क्योंकि, कुछ जानवर इंसानों के लिए काफी खतरनाक साबित होते हैं। वहीं, कुछ लोग तो जानबूझकर उनसे टक्कर लेते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो भी देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स और सांड आमने-सामने हैं। शख्स सीना तानकर सांड को पकड़े हुए हैं। बेचारा सांड टस से मस नहीं हो पा रहा था। जिस तरह से शख्स सांड से भिड़ा हुआ था, उसने सबको हैरान कर दिया। देखें वीडियो...

हाहाकारी नजारा

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'shaktiranjan' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, कई लोगों ने इसे पसंद भी किए हैं। कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। कुछ का कहना है कि शख्स तो खुद को दारा सिंह समझ रहा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article