वायरल न्यूज़

अपराधी से हुआ महिला पुलिस ऑफिसर को प्यार, इश्क में कर दिया इतना बड़ा खेल, अब मुसीबत में फंसी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 3, 2023, 12:32 PM IST

न्यूयॉर्क पुलिस की एक लेडी पुलिस ऑफिसर ने अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए अपने ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार होने से बचाया। इसके बाद महिला ऑफिसर के खिलाफ जांच बैठा दी गई है।

Image

ब्वॉयफ्रेंड को महिला पुलिस ऑफिसर ने गिरफ्तार होने से बचाया (Image Credit : Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पुलिस ऑफिसर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार होने से बचाया
  • जांच बैठने के बाद देना पड़ा इस्तीफा
  • न्यूयॉर्क पुलिस में कार्यरत है यह लेडी पुलिस ऑफिसर

Female Police Officer Saved Her Boyfriend: मोहब्ब्त क्या न करवा दे, इसका अंदाजा कोई भी नहीं लगाया जा सकता। यहां तक की लोग अपने पार्टनर के लिए अपना करियर, अपनी जिंदगी तक दांव पर लगा देते हैं। कुछ ऐसा ही एक मामला न्यूयॉर्क शहर से आया है, जहां की एक महिला पुलिस अधिकारी ने अपने पार्टनर को गिरफ्तार होने से बचा लिया है। मामला इतना संगीन है कि ये पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट (Social Media Viral Post) में महिला न्यूयॉर्क पुलिस में पोस्टेड है, ऐसे में जब उसके ब्वॉयफ्रेंड को नारकोटिक्स डिटेक्टिव पकड़ने गए तो महिला ने अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए अपने पार्टनर को न सिर्फ गिरफ्तार होने से बचाया बल्कि उसे भगाने में मदद भी की। अब ऐसे में होना क्या था.. मामला कुछ ज्यादा संगीन हो गया और महिला को इस्तीफा देना पड़ गया। फिलहाल, महिला पुलिस पर जांच बैठा दी गई है।

ब्वॉयफ्रेंड को महिला पुलिस ऑफिसर ने गिरफ्तार होने से बचाया

बता दें, महिला का नाम अलीसा बजरक्तरेविक है, जो न्यूयॉर्क पुलिस में पोस्टेड थी। 33 वर्षीय महिला पुलिस ऑफिसर का ब्वॉयफ्रेंड एक ड्रग डीलर है, जिससे उसकी मुलाकात जिम में वर्कऑउट के दौरान हुई थी, फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। इसी बीच नारकोटिक्स स्क्वॉड (Narcotics Squad) को जैसे ही खबर मिली कि ब्वॉयफ्रेंड ड्रग के धंधे में शामिल है, फिर स्क्वॉड ने अलीसा को चेताया भी था कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड से दूरी बना लें, लेकिन वह नहीं मानी। तो यह पोस्ट (Trending Post) आपको कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article