Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो (Trending Video) शेयर होते हैं। इनमें कई तरह के वीडियो शामिल होते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं,जिन्हें देखते ही लोग खुशी से उछल पड़ते हैं। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग चौंक भी जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबका दिल जीत लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक बच्ची ने जिस तरह गर्व और प्यार का अहसास करवाया है, उसे देखकर लोग भावुक भी हो रहे हैं। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं।
आप सब भी रोजना कई तरह के वीडियो देखते होंगे। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे भी होते होंगे, जो आपको इमोशनल कर देते होगा। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आप सबको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिलते होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बच्ची अपने पिता के साथ साइकिल पर बैठकर जा रही है। एक गाड़ी वाला दोनों का वीडियो बना रहा होगा। उसी बीच मासूम गले में लटके मेडल को गर्व से दिखाती है। जिस तरह का नजारा था उसने सबका दिल जीत लिया। देखें वीडियो...
दिल जीतने वाला नजारा
वीडियो देखकर आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। सोच रहे होंगे सज में गर्व और प्यार का यह अद्भुत नजारा है। अब इस वीडियो को लोग अलग-अलग प्ल्टेफॉर्म पर जमकर शेयर कर रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो ने दिन बना दिया। तो कुछ का कहना है कि इस नजारे ने दिल जीत लिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
