वायरल न्यूज़

दूल्हा खड़ा देखता रहा, दुल्हन को हाथी ने पहनाई जयमाला, Video इंटरनेट पर हुआ वायरल

Viral Video: देखा जा सकता है कि इसके बाद हाथी अपने सूंड में जयमाला को पकड़ता है और दूल्हे के गले में डाल देता है। इसके बाद वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगते हैं। अब दुल्हन की बारी आती है। इसके बाद दुल्हन अपना जयमाला उतारती है और हाथी को दे देती है। इस जयमाला को भी हाथी अपने सूंड से पकड़ता है और वापस दुल्हन के गले में डाल देता है।

Image

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस कारण सोशल मीडिया पर शादियों के तरह-तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं। इंटरनेट पर शादियों के कुछ वीडियो ऐसे वायरल होते हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। वहीं कई वीडियो चौंकाने वाले होते हैं। आपने देखा होगा कि आजकल जयमाला के लिए शादियों में तरह-तरह की चीजें की जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सामने आया है। यह वीडियो काफी प्यारा है। वीडियो देखकर आपको भी मजा आने वाला है।

वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी दूल्हा-दुल्हन की शादी में एक हाथी पहुंचा है। हाथी अपने मालिक के साथ शादी में नजर आ रहा है। आप देख पाएंगे कि शादी में जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाला डाल दिया है। हालांकि, तभी कोई कहता है कि कुछ अनोखे तरह से जयमाला करवाई जाती है। इसके बाद हाथी को बुलाया जाता है। आप देख पाएंगे कि सबसे पहले दूल्हा अपना जयमाला उतारता है और हाथी को देता है। वीडियो में इसके बाद जो होता है, वह बहुत ही अनोखा है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि इसके बाद हाथी अपने सूंड में जयमाला को पकड़ता है और दूल्हे के गले में डाल देता है। इसके बाद वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगते हैं। अब दुल्हन की बारी आती है। इसके बाद दुल्हन अपना जयमाला उतारती है और हाथी को दे देती है। इस जयमाला को भी हाथी अपने सूंड से पकड़ता है और वापस दुल्हन के गले में डाल देता है। यह नजारा भी काफी अनोखा था। इसके बाद भी सब ताली बजाने लगते हैं। हालांकि, हाथी का काम यहीं खत्म नहीं होता है। आप देख पाएंगे कि हाथी अपनी सूंड में कुछ नोट पकड़ता है और दूल्हा-दुल्हन के ऊपर लुटा देता है। यह देखकर वहां मौजूद लोग खुश हो जाते हैं। वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर kushinagar_king01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article