वायरल न्यूज़

VIDEO: फोटो खींचने के लिए हाथी के करीब पहुंच गया शख्स, गुस्साए गजराज ने कुचल दिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 12, 2025, 11:17 AM IST

Viral Video Today: वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स फोटो खींचने के लिए हाथी के बेहद करीब पहुंच गया और हाथी उसे कुचलने की कोशिश करता है। वीडियो में दिखाया गया है कि टाइगर रिजर्व में सड़क किनारे हाथी मौजूद था।

Image

हाथी का ये वीडियो देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। (Photo/@KodavaT)

Viral Video Today: कर्नाटक में बांदीपुर टाइगर रिजर्व से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स हाथी के साथ फोटो खींचने के चक्कर में उसके करीब जाने की कोशिश करता है। मगर उसकी यही हरकत गजराज को बुरी लग गई और शख्स पर हमला कर दिया। हाथी शख्स को कुचलकर मारने की कोशिश करता है। मगर किस्मत से उसकी जान बच गई। पूरी घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है।

सेल्फी लेने पहुंचा था शख्स

वायरल वीडियो एक्स पर कोडाव ट्राइब नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स फोटो खींचने के लिए हाथी के बेहद करीब पहुंच गया और हाथी उसे कुचलने की कोशिश करता है। वीडियो में दिखाया गया है कि टाइगर रिजर्व में सड़क किनारे हाथी मौजूद था। तभी एक शख्स वीडियो या सेल्फी लेने के इरादे से उसके करीब पहुंचने की कोशिश करता है।

एक्स पर देखें वीडियो

मगर उसकी यही लापरवाही उसे भारी पड़ गई। गुस्साए हाथी ने तुरंत हमला कर दिया। हाथी शख्स के पीछे दौड़ता है। इधर शख्स भी उससे बचने की भागता है। मगर थोड़ी दूर दौड़ने के बाद शख्स जमीन पर गिर पड़ा और गजराज उसे पैरे कुचलने की कोशिश करते हुए नजर आता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शख्स घटना में घायल हुआ है और कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article