वायरल न्यूज़

Dulhan Ka Video: जोश-जोश में शख्स ने दुल्हन को गोद में उठाया, फिर लड़की ने मचाया ऐसा धमाल देखते रह गए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 7, 2023, 09:40 AM IST

Dulhan Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, दुल्हन ने जिस तरह धमाला मचाया उसे देखकर वहां मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए।

Image

दुल्हन ने माहौल बना दिया, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन को गोद में उठाना शख्स को पड़ा भारी
  • लड़की ने शख्स को जड़ा जोरदार तमाचा
  • वीडियो देखकर लोग लगा रहे हैं ठहाके

Dulhan Ka Video: जैसे ही देश में शादियों का 'मौसम' शुरू होता है, सोशल मीडिया एक से एक मजेदार वीडियो (Dulhan Ka Viral Video) से गुलजार हो जाता है। लोग ऐसे-ऐसे वीडियो (Bride Viral Video) शेयर करते हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स खुशी से झूम उठते हैं। वहीं, कभी-कभी हैरान करने वाले वीडियो (Funny Video) भी होते हैं। इसी कड़ी में एक दुल्हन (Dulhan Trending Video) का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप ना केवल ठहाके लगाएंगे, बल्कि एक बात जरूर कहेंगे, ' भाई माहौल बन गया'।

शादी में कई तरह की रस्में निभाई जाती हैं। इस दौरान कई लोग फुल मूड में होते हैं और कपल के साथ जमकर मस्ती करते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा माहौल बन जाता है, जिसे लोग देखते ही रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आप देख सकते हैं स्टेज पर जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। दुल्हन जैसे ही दूल्हे को वरमाला डालने के लिए आगे बढ़ती है पीछे से एक शख्स उसे गोद में उठा लेता है। दुल्हन वरमाला डालाकर नीचे उतरती है और गुस्से में पीछे मुड़ते हुए शख्स को एक जोरदार तमाचा जड़ देती है। शख्स गुस्से में लाल हो जाता है और एक अन्य महिला से बहस करते हुए उसे थप्पड़ जड़ देता है। स्टेज पर ऐसा माहौल बनता है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। तो पहले इस मजेदार वीडियो को देखें...

दुल्हन ने शानदार माहौल बना दिया

इस वीडियो को देखने के बाद जरूर आप मन ही मन ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे दुल्हन ने तो माहौल बना दिया भाई। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'theshubham7870' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस झन्नाटेदार वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए यूजर्स अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी का कहना है कि दुल्हन ने शानदार माहौल बना दिया। कुछ का कहना है कि शख्स जीवन में अब किसी लड़की के साथ ऐसा नहीं करेगा। एक ने लिखा, 'वीडियो देखकर मजा आ गया' ।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article