वायरल न्यूज़

Dulhan in Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में भटकती नजर आई प्यारी सी दुल्हनिया, देखकर लोग बोले- कहां जाना है?

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 15, 2023, 01:15 PM IST

Dulhan in Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो से एक प्यारी सी दुल्हन का वीडियो सामने आया है। शादी के जोड़े में दुल्हन इतनी प्यारी लग रही है कि लोगों कि नजरें उस पर टिक गई हैं। दुल्हन मेट्रो में ही इधर से उधर भटकती नजर आ रही है।

Image

दिल्ली मेट्रो में दुल्हन (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ बहुत ही प्यारा वीडियो
  • दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल
  • इस बार प्यारी सी दुल्हन का वीडियो

Dulhan in Delhi Metro Video: पिछले कुछ समय से दिल्ली मेट्रो सुर्खियों में छाया हुआ है। दिल्ली मेट्रो से आए दिन कोई न कोई वीडियो सामने आ ही जाता है। इसमें से कई वीडियो डांस के होते हैं, तो कई वीडियो रोमांस के। कुछ वीडियो में रील्स बनाते हुए लोग नजर आते हैं तो किसी वीडियो में कपल किस करते दिखाई देते हैं। इसी क्रम में दिल्ली मेट्रो से एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक प्यारी सी दुल्हन नजर आ रही है।

दिल्ली मेट्रो में सफर करती दिखी दुल्हन

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्यारी सी दुल्हन अपने हाथ में झोला लिए हुए दिल्ली मेट्रो में सफर कर रही है। इस दौरान उसने शादी का जोड़ा पहना हुआ है। शादी के जोड़े में दुल्हन इतनी प्यारी लग रही है कि लोगों कि नजरें उस पर टिक गई हैं। कई लोग तो बस दुल्हन को घूरे जा रहे हैं। एक वक्त पर दुल्हन मेट्रो में ही इधर से उधर भटकती नजर आ रही है। लाल जोड़े में सजी संवरी दुल्हन को दिल्ली मेट्रो में भटकता देख लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में दुल्हन मरून लहंगे में नजर आ रही है। इस दौरान उसने हैवी ज्वेलरी और हैवी मेकअप भी किया हुआ है। दुल्हन काफी ज्यादा खूबसूरत और प्यारी लग रही है। जब वह अपने हाथ में झोला लेकर मेट्रो में एंटर करती है तो मौजूद यात्री उसे एकटक निहारने लगते हैं। दुल्हन को देखकर ऐसा लग रहा है कि शायद वह अभी जस्ट पार्लर से तैयार होकर आई है। लोग दुल्हन के खूबसूरत लुक की काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने तो दुल्हन से पूछ लिया, कहां जा रही हो?

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article