वायरल न्यूज़

Dulhan Fall Video: लोगों के कहने पर दुल्हन को उठाने लगा दूल्हा, ..और फिर सबके सामने ही पटक दिया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 3, 2023, 04:37 PM IST

Dulha Dulhan Funny Video: दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े होते हैं। तभी क्राउड में से किसी ने दूल्हे से दुल्हन को उठाने की डिमांड कर डाली। इसके बाद जो होता है, उसने सरेआम ही दूल्हा-दुल्हन की बेइज्जती करवा दी।

Image

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का फनी वीडियो हुआ वायरल
  • दुल्हन को उठाने की कोशिश कर रहा था दूल्हा
  • स्टेज पर ही दुल्हन समेत गिर पड़ा धड़ाम

Dulha Dulhan Funny Video: सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो की भरमार है। दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो लोगों को काफी पसंद आते हैं। दूल्हा और दुल्हन कई बार कुछ ऐसी फनी हरकतें कर जाते हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स को मजा आ जाता है। इसके साथ ही शादी में आए लोग भी एंजॉय करते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक दूल्हा और दुल्हन के जयमाल से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा जयमाला के समय दुल्हन को उठाने की कोशिश करता है।

दुल्हन को स्टेज पर ही पटका

इसके बाद जो नजारा सामने आता है, उसने सोशल मीडिया यूजर्स को हंसने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो की शुरुआत रिवाल्विंग जयमाला स्टेज से होती है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन उस पर खड़े होते हैं। दोनों ने एक-दूसरे के गले में जयमाला डाल दिया होता है। इसके बाद दोनों स्टेज पर ही खड़े होते हैं, तभी क्राउड में से किसी ने दूल्हे से दुल्हन को उठाने की डिमांड कर डाली। इसके बाद जो होता है, उसने सरेआम ही दूल्हा-दुल्हन की बेइज्जती करवा दी। देखें वीडियो-

वीडियो को ट्विटर पर @HasnaZarooriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि जब फोटो सेशन चल रहा था, इसी दौरान दूल्हे ने रिस्क ले लिया। उसने जब अपनी दुल्हन को उठाना चाहा पहले तो दुल्हन को बहुत अजीब लग रहा था। इस कारण दुल्हन ने अपने मुंह पर हाथ रख लिया था। हालांकि, दूल्हा माना नहीं और दुल्हन को उठाता ही रहा। आप देख सकते हैं कि वह बहुत अजीब तरीके से दुल्हन को अपनी गोद में उठा रहा था। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अपनी दुल्हन को लेकर स्टेज पर ही पलट गया।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article