वायरल न्यूज़

Bride Groom Video: पहले लगा यही लड़की है दुल्हन, तभी जो दिखा पेट पकड़कर हंसेंगे आप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 25, 2024, 08:32 AM IST

Bride Groom Video: विवाह से जुड़ा ये वीडियो इतना मजेदार है कि इसमें आप सोचते कुछ और हैं और नजर कुछ और ही आता है। हालांकि सबकुछ देखकर हंसी भी बहुत आती है।

Image

शादी का इससे मजेदार वीडियो नहीं देखा होगा। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • विवाह का फनी वीडियो
  • दिखा गजब का नजारा
  • नजारा देख हंसी ना रुकेगी

Bride Groom Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी बड़ी अजब-गजब है। यहां हम देखते कुछ हैं और बाद में वो कुछ और ही निकलता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो किसी को भी कंफ्यूज कर देगा। वीडियो विवाह से जुड़ा है, मगर इसमें जो कुछ कैमरे में कैद हुआ वो मजेदार भी खूब लगेगा। इसमें देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन दोनों वेडिंग चेयर पर बैठे हैं। कैमरामैन दोनों की खूबसूरत तस्वीरें कैमरे में कैद कर रहा है। मगर एकाएक तभी ऐसा कुछ नजर आया जिसने हमारी सोच को ही बदल दिया। वीडियो इतना फनी भी है कि आप पेट पकड़कर हंसेंगे।

नजारा देख हंसी नहीं रुकेगी

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि विवाह जैसी खुशी का माहौल है। सभी लोग बहुत खुश हैं। स्टेज पर रखी वेडिंग चेयर पर बैठे दूल्हा-दुल्हन भी बहुत खुश नजर आ रहे हैं। इसमें देखेंगे कि कैमरामैन दोनों की खूबसूरत तस्वीरें कैमरे में कैद कर रहा है। मगर तभी ऐसा कुछ नजर आया जिसने दिमाग घुमा दिया। दरअसल कुछ सेकंड तक दूल्हा के बरारबर में बैठी लड़की को दुल्हन समझा जा रहा था वो कोई और ही निकली है। दुल्हन तो दूल्हे के बाईं तरफ बैठी नजर आई। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि दुल्हन जैसी लग रही लड़की का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंड से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article