वायरल न्यूज़

Viral Video: वरमाला के दौरान दुल्हन ने दूल्हे को दिया ऐसा झटका, देखते रह गए लोग, फिर जो हुआ...

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 1, 2023, 10:41 AM IST

Dulha Dulhan Viral Video: हर दूल्हा-दुल्हन की ख्वाहिश होती है कि उनकी शादी सबसे अलग और खास हो। इसके लिए कपल एक से एक मजेदार प्लान बनाते हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।

Image

दुल्हन ने महफिल लूट ली, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मजेदार है दूल्हा-दुल्हन का वीडियो
  • वरमाला के दौरान दुल्हन ने गजब का माहौल बनाया
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Dulha Dulhan Ka Video: देश में शादियों का सीजन चल रहा है। सोशल मीडिया पर भी शादियों के एक से एक वीडियो (Viral Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Bride Groom Video) तो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें लोग बार-बार देखते हैं और अपना दिन बनाते हैं। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं और जमकर चटकारे लते रहते हैं। इसी कड़ी में दूल्हा-दुल्हन का एक क्यूट वीडियो (Cute Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और बार-बार वीडियो को देख रहे हैं।

हर दूल्हा-दुल्हन (Dulha DUlhan Funny Video) अपनी शादी में कुछ ना कुछ अलग करना चाहते हैं। कुछ लोग अनोखे अंदाज में अपनी शादी को यादगार बनाते हैं। वहीं, कुछ कपल तो ऐसा कर देते हैं, जिन्हें लोग देखते ही रह जाते हैं। इस वीडियो में भी एक कपल ने कुछ ऐसा ही किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं वरमाला का कार्यक्रम चल रहा है। दूल्हा-दुल्हन के दोस्त-यार भी स्टेज पर मौजूद हैं। दूल्हा जैसे ही दुल्हन को वरमाला डालने के लिए आगे बढ़ता है दुल्हन बैठ जाती है और उसके बाद जो होता है उससे दूल्हे को जबरदस्त झटका लगता है। लेकिन, यह क्यूट अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।

दूल्हा-दुल्हन का अनोखा अंदाज

दूल्हा-दुल्हन का यह खुशनुमा पल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'actor_abhishek_yadav2' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां कपल की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि दुल्हन ने गजब का माहौल बना दिया है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article