वायरल न्यूज़

Dulha Dulhan ka Video: शादी के मंडप में दूल्हे ने दुल्हन से कह दी ऐसी बात, सुनते ही लोगों ने...

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 9, 2022, 10:34 AM IST

Dulha Dulhan Ka Viral Video: सबके सामने दूल्हे ने दुल्हन से ऐसी बात कह दी, जिसे सुनते ही लोग ठहाके लगाने लगे। आलम ये है कि यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

दूल्हे ने तो माहौल बना दिया, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मजेदार है दूल्हा-दुल्हन का वीडियो
  • सबके सामने दूल्हे ने माहौल बना दिया
  • सोशल मीडिया पर छाया शादी का वीडियो

Dulha Dulhan ka Viral Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादी को लेकर एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। इनमें कुछ वीडियो (Bride Groom Video) को देखकर लोग ठहाके लगा रहे हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी हो रही है। वहीं, कुछ वीडियो (Funny Video) तो ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में शादी का एक और मजेदार वीडियो (Wedding Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान भी होंगे और जमकर ठहाके भी लगाएंगे।

ये तो हम सब जानते हैं किसी के यहां शादी हो और मौज-मस्ती ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। कभी दूल्हा-दुल्हन माहौल बनाते हैं, तो कभी दोस्त-यार महफिल लूट ले जाते हैं। वहीं, कई बार कुछ लोग ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। इस वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हन ने कुछ ऐसा ही धमाल मचाया है। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं दूल्हा-दुल्हन शादी के मंडप में बैठे हैं। उनके आस-पास काफी संख्या में लोग भी मौजूद हैं। शादी की रस्में निभाई जा रही है। इसी बीच सबके सामने दूल्हा कुछ ऐसा कहता है, जिसे सुनकर लोग ठहाके लगाने लगते हैं। आखिर, दूल्हा क्या कहता है आप खुद इस वीडियो में देखें...

दूल्हे ने महफिल लूट ली

दूल्हे की बातें सुनकर आपको भी जरूर हंसी आ रही होगी। सोच रहे होंगे भाई ने माहौल बना दिया। अब यह मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'dh.iraj1305' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 75 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बड़ी जल्दी में है दूल्हा। कुछ का कहना है कि बड़े हेवी ड्राइवर हो यार।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article