Dulha Dulhan Dance Video: आजकल की शादियां बिना डांस के कंप्लीट नहीं होती हैं। आज की शादियों में दूल्हा-दुल्हन जमकर डांस करते हैं। इसी क्रम में एक दूल्हा-दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन इतने धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं, जिन्हें देखकर आपका दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन अपने कमाल के डांस से गर्दा उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। दूल्हा और दुल्हन डीजे पर अपने जबरदस्त डांस से माहौल बना देते हैं।
लोग बोले- मिल रहे हैं 36 के 36 गुण
दूल्हा-दुल्हन ने अपने डांस के लिए बहुत ही मजेदार गाना चुना है। दोनों गोविंदा की फिल्म 'जोरू का गुलाम' के सुपरहिट गाने 'खुला है मेरा पिंजरा..आ मेरी मैना' पर तूफानी डांस करते नजर आ रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन का कातिलाना अंदाज देखकर लोगों को मजा आ रहा है। यह डांस वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। दूल्हा-दुल्हन बहुत ही जोशीला डांस दिखाते हैं। वीडियो को smart_graphics99 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
