वायरल न्यूज़

VIDEO: मालिक को हटाकर खुद स्कूटी चलाने लगा डॉगी, नजारा देख चौंक ही जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 23, 2024, 09:41 AM IST

Viral Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि डॉगी स्कूटी चला रहा है और उसका मालिक पिछली सीट पर बैठा है। हैरान हो जाएंगे कि डॉगी ऐसे ड्राइवर करता है जैसे कोई इंसान हो।

Image

मालिक को बिठाकर खुद स्कूटी चलाता दिखा डॉगी। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज अजब-गजब नजारे देखने को मिलते हैं। यहां कभी-कभी तो ऐसा कुछ नजर आता है कि हम सचमुच चौंक जाते हैं। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो दिमाग घुमाकर रख देगा। वीडियो एक पालतू डॉगी से जुड़ा है जो अपने मालिक को हटाकर खुद स्कूटी चलाने लगा। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर दिमाग चकरा जाएगा। वीडियो अभी तक हजारों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

स्कूटी चलाता दिखा डॉगी

शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि शख्स स्कूटी पर सैर के लिए निकलता है। वो आपने पालतू डॉगी को भी बुलाता है। इधर डॉगी तुरंत दौड़कर उसके करीब आ गया। अब शख्स स्कूटी चलाता इससे पहले ही डॉगी अगली सीट पर आकर बैठ गया। मानो वो खुद स्कूटी चलाना चाहता है। हैरान हो जाएंगे कि शख्स भी बड़े आराम से पीछे बैठ गया। अब फ्रेम में जो कुछ दिखा किसी को भी चौंका देगा। इसमें देखेंगे कि डॉगी सचमुच स्कूटी चला रहा है और शख्स आराम से उसके पीछे बैठा है। मजेदार है कि डॉगी स्कूटी ऐसे चलता है जैसे कोई इंसान चल रहा हो।

देखिए वीडियो

डॉगी को स्कूटी चलाता हुआ देखकर आसपास से गुजर रहे वाहन में बैठे भी लोग भी चौंक गए। ऐसे ही एक कार सवार ने डॉगी को स्कूटी चलाते हुए देखा तो नजारे को कैमरे में कैद करने से खुद को नहीं रोक पाया। अब वही वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसे इंस्टाग्राम पर everydayreelsday नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article