वायरल न्यूज़

अंगूठी पहनाते समय कांपने लगे दुल्हन के हाथ, सगाई के इस Video को देख लोग बोले- किस्मत वाला है दूल्हा

सगाई के दौरान लड़के को अंगूठी पहनाते समय लड़की के कांपते हाथों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस भावुक पल पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Image

दूल्हे को रिंग पहनाते वक्त कांपने लगे थे दुल्हन के हाथ (X/@Sumitbishnoe)

सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल (Video Viral) होते हैं। कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं, तो कुछ दिल को छू जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जो सीधे लोगों के दिल को छू रहा है। यह वीडियो एक सगाई का है। इस वीडियो में कोई बड़ा आयोजन, करारा डांस, महंगी सजावट या अलग तरह की रस्म की चर्चा नहीं बल्कि एक छोटी-सी बात ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

लड़के को अंगूठी पहनाते वक्त कांपने लगे हाथ

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक लड़का और लड़की अपनी सगाई की रस्म निभाते हुए नजर आ रहे हैं। सबसे पहले लड़की लड़के की उंगली में अंगूठी पहनाती है। इसके बाद लड़का भी लड़की को अंगूठी पहनाता है। लेकिन इस दौरान लोगों की नजर लड़की के हाथों पर टिक जाती है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि अंगूठी पहनाते समय लड़की के हाथ हल्के-हल्के कांप रहे होते हैं। बस यही पल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। कई लोगों ने इसे घबराहट, खुशी और नए रिश्ते की शुरुआत से जोड़कर देखा।

सगाई में लड़की के कांपते हाथ ने जीत लिया लोगों का दिल

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Sumitbishnoe नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। पोस्ट के साथ लिखा गया, "कांपते हाथ बता रहे हैं कि ये पहला इंसान है। ये लड़का जीत गया।" इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया जाने लगा। हालांकि, वीडियो देखकर कई लोगों ने भावुक प्रतिक्रियाएं दीं, लेकिन कुछ लोगों ने यह भी कहा कि किसी के हाथ कांपने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। फिर भी यह वीडियो लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहा। कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने लिखा, "ऐसी खुशी जिंदगी में पहली बार ही महसूस होती है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "दूल्हे की किस्मत अच्छी है।" वहीं कुछ लोगों ने इसे सच्चे प्यार और नए रिश्ते की मासूम झिझक का खूबसूरत पल बताया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article