वायरल न्यूज़

Viral Video: मुंबई लोकल ट्रेन के सामने आ गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने महफिल लूट ली

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता मुंबई लोकल ट्रेन के सामने आ गया। लेकिन, लोक पायलट ने जो किया उसने सबका दिल जीत लिया।

Image

लोको पायलट ने जीता दिल (तस्वीर साभार- streetdogsofbombay)

Viral Video: पिछले कुछ दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश (Rain Video) हो रही है। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी बारिश का सिलसिला जारी है और लोग काफी प्रभावित भी हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी मुंबई बारिश को लेकर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, बारिश के कारण एक कुत्ता रेलवे ट्रैक पर फंस गया था। ऐसे में लोक पायलट ने जो किया उसे देखकर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    बारिश के कारण मुंबई शहर किस तरह प्रभावित है, इसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। आलम ये है कि मुंबई शहर लगातर खबरों में बना हुआ है। वहीं, बारिश के कारण मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन भी प्रभावित है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको कई तरह के वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं लोकल ट्रेन के सामने एक कुत्ता फंस गया है। रेलवे ट्रैक पर पानी भी लगा हुआ है। कुत्ता बाहर निकलने की भी कोशिश कर रहा है, लेकिन वो निकल नहीं पाता है। ऐसे में कुत्ते को बचाने के लिए लोको पायलट ने जो किया उसने सबका दिल जीत लिया। देखें वीडियो...

    दिल जीतने वाला नजारा

    वीडियो देखकर आप भी लोक पायलट की जरूर तारीफ कर रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'streetdogsofbombay' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर लोग लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। किसी कहना है कि ये असली सुपर हीरो। किसी का कहना है कि लोक पायलट ने दिल जीतने वाला काम किया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article