वायरल न्यूज़

Viral Video: न हार, न झुमके, न कंगन, फिर भी शादी की सबसे खूबसूरत दुल्हन बनी ये लड़की

बिना गहनों के शादी करने वाली दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां दुल्हन की सादगी और खूबसूरत मुस्कान ने लोगों का दिल जीत लिया।

Image

खुद की शादी में बिना गहनों की दुल्हन का यह वीडियो हुआ वायरल (Image Credit- Instagram/@shebinify)

भारतीय शादियों में दुल्हन की खूबसूरती की बात हो तो सबसे पहले उसके गहनों का जिक्र होता है। सोने के हार, भारी झुमके, कंगन, मांगटीका और पायल जैसी चीजें दुल्हन के श्रृंगार का अहम हिस्सा माना जाता है। कई परिवार अपनी बेटी की शादी के लिए वर्षों तक गहने बनवाते हैं ताकि शादी के दिन वह सबसे अलग और खूबसूरत दिखे लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी दुल्हन का वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इन सभी परंपराओं से अलग रास्ता चुना और बिना किसी गहने के शादी करके हर किसी का दिल जीत लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बिना एक भी गहना पहने दुल्हन ने लूट ली सारी महफिल

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में दुल्हन बिल्कुल साधारण लेकिन बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आती है। उसने मैरून रंग की खूबसूरत साड़ी पहन रखी है। चेहरे पर हल्का सा मेकअप है और बाल भी बहुत ही सादगी से संवारे गए हैं। सबसे खास बात यह है कि उसने गले में हार नहीं पहना, कानों में झुमके नहीं थे, हाथों में भारी कंगन नहीं थे और पैरों में पायल भी नहीं थी। इसके बावजूद उसका पूरा लुक बेहद खूबसूरत और अलग दिखाई दे रहा था।

हर किसी की नजरें सिर्फ दुल्हन पर ही टिकीं

शादी में मौजूद लोगों की नजरें बार-बार उसी पर टिक रही थीं। कई लोगों का कहना था कि उसके चेहरे की मुस्कान किसी भी महंगे गहने से ज्यादा चमक रही थी। बताया जा रहा है कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया था। दुल्हन ने पहले ही तय कर लिया था कि वह मेहंदी, हल्दी, संगीत और शादी के हर कार्यक्रम में बिना गहनों के ही शामिल होगी।

लोग बोले- 'सादगी सबसे बड़ा श्रृंगार है'

इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @shebinify नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा और 10 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने इसकी जमकर तारीफ शुरू कर दी। हजारों यूजर्स ने इसे शेयर किया और दुल्हन की सोच की सराहना की। एक यूजर ने लिखा, "चेहरे की मुस्कान ही सबसे कीमती गहना होती है।" दूसरे ने लिखा, "सादगी में जो खूबसूरती है, वह करोड़ों के गहनों में भी नहीं मिलती।" एक अन्य यूजर ने कहा, "आत्मविश्वास ही इंसान का सबसे बड़ा श्रृंगार है।" हालांकि कुछ लोगों ने इसे अलग सोच बताया, लेकिन ज्यादातर यूजर्स का मानना था कि हर दुल्हन को अपनी पसंद के अनुसार तैयार होने का पूरा अधिकार है। किसी की खूबसूरती सिर्फ उसके कपड़ों या गहनों से तय नहीं होती, बल्कि उसकी खुशी, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व से होती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article