वायरल न्यूज़

Viral Video: लोग समझ रहे थे जिसे आम बच्चा, उसने गायकी से बांधा ऐसा समां, टैलेंट पर सेलिब्रिटी भी हुए फिदा

Viral Video: सोशल मीडिया पर टैलेंट के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक बच्चे ने अपनी गायकी से लोगों को दीवाना बना दिया है। आलम ये है कि लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

गायकी के फैन हुए लोग (तस्वीर साभार- @jatin_sharma_vlogs)

Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं इस दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। खासकर, सोशल मीडिया के जमाने में कई टैलेंट को आसानी से निखरने का मौका मिला रहा है। कुछ लोग तो सोशल मीडिया के सहारे काफी पॉपुलर भी हो गए और रातोंरात स्टार बन गए। जबकि, कुछ लोग का टैलेंट अब भी गुमनाम है। इसी कड़ी में टैलेंट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर सेलिब्रिटी भी उस पर फिदा हो गए। दरअसल, एक लड़के को आम बच्चा समझ रहे थे। लेकिन, उसने गायकी (Singing Video) से ऐसा समां बांधा कि लोगों का दिमाग चकरा गया। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखने के बाद आप भी उसका फैन हो जाएंगे।

    इस दुनिया में हर किसी में कोई ना कोई टैलेंट जरूर होता है। कुछ लोगों के टैलेंट सामने आ जाते हैं। जबकि, कईयों को खुद भी पता नहीं चलता। इस वायरल वीडियो में आपको एक बच्चे का अनोखा टैलेंट आपको देखने को मिलेगा। आप सबने कई लोगों को गाते हुए देखा होगा या उसके बारे में सुना होगा। लेकिन, इस बच्चे ने जब स्टेज पर अपनी गायकी से समां बांधा तो किसी को यकीन नहीं हो रहा था। क्योंकि, उस बच्चे को लोग एक आम बच्चे की तरह समझ रहे थे। जैसे ही लोगों ने उसकी गायकी सुनी उसका फैन हो गए। देखें वीडियो...

    बच्चे का फैन हुए लोग

    गाना सुनकर आप भी जरूर बच्चे का फैन हो गए होंगे। बच्चे की आवाज ने सबका दिल जीत लिया आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'jatin_sharma_vlogs_'नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, तीन लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं सेलिब्रिटी भी बच्चे का फैन हो गए और उसकी तारीफ कर रहे हैं। तो आपको बच्चे का टैलेंट कैसा लगा जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article