वायरल न्यूज़

जुग-जुग जियो! डॉक्टर साहब के माथे पर हाथ फेरकर दादी ने दिया आशीर्वाद, Video देख दिन बन जाएगा आपका

आज के समय में जब हर चीज के लिए पैसे की बात होती है, तब एक डॉक्टर ने इंसानियत का ऐसा उदाहरण पेश किया कि जिसे देख सोशल मीडिया पर यूजर्स भावुक हो गए।

Image

डॉक्टर साहब को अपना आशीर्वाद देती बुजुर्ग महिला (Instagram/@naughtyworld)

इस धरती पर डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है, जो लोगों का इलाज कर उन्हें नई जिंदगी देने का काम करता है। हमारे देश में डॉक्टरों की कितनी अहमीयत है वह आपको इस वायरल वीडियो से अंदाजा लग जाएगा। खासतौर पर उन डॉक्टरों की जो लोगों का इलाज बेहद ही कम पैसों में करते हैं।

दादी अम्मा ने दिया डॉक्टर साहब को आशीर्वाद

हाल में जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें इलाज कराने आईं एक दादी डॉक्टर साहब के माथे पर हाथ फेरते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दे रही हैं। यह देख डॉक्टर साहब भी विनम्रता से सिर झुकाकर उनका आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @naughtyworld नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

ये भी पढ़ें:

डॉक्टर साहब ने किया मुफ्त इलाज

वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि डॉक्टर साहब ने उस बुजुर्ग महिला का इलाज बिना पैसों के किया, जिसके बाद महिला ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। भले ही डॉक्टर साहब ने महिला से एक भी रुपया ना लिया हो लेकिन उन्होंने उनसे वह बहुमूल्य आशीर्वाद लेकर अपने जीवन को धन्य बना लिया। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है।

लोगों ने डॉक्टर साहब की खूब तारीफ की

वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां लोगों ने डॉक्टर साहब के इस नेक काम के लिए खूब तारीफ की है। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, "डॉक्टर की इंसानियत ने दिल छू लिया।" दूसरे ने लिखा, "सभी हीरो केप नहीं पहनते, कुछ स्टेथोस्कोप पहनते हैं।" तीसरे ने लिखा, "ऐसे छोटे-छोटे काम ही दुनिया को बेहतर बनाते हैं और इन जैसे इंसानों की वजह सेही ये दुनिया एक बेहतर जगह है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article