वायरल न्यूज़

Desi Jugaad: गोल रोटी बनाने का ऐसा देसी जुगाड़ नहीं देखा होगा आपने, लोग बोले - इंडिया में सबकुछ पॉसिबल है

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 28, 2024, 04:41 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भाभी बिना बेलन के गोल रोटी बनाती नजर आ रही हैं। ऐसे में उनका ये देसी जुगाड़ खूब वायरल हो रहा है।

Image

बिना बेलन के भाभी ने बना दी गोल रोटी (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • भाभी ने बनाई गोल रोटी
  • बिना बेलन के कर दिखाया कारनामा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Video: देसी जुगाड़ की जब भी बात आती है तो सबसे पहला नाम भारतीयों का ही आता है। क्योंकि इंडियंस के पास जितना दिमाग है, शायद ही उतना किसी देश में हो। यहां के लोगों का दिमाग गोली के रफ्तार से चलता है। कब क्या नया कुछ कर दिखाए, इनका कोई भरोसा नहीं। हाल ही में देसी जुगाड़ का बड़ा गजब का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे और इस महिला के टैलेंट को सैल्यूट करेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक भाभी बिना बेलन के गोल रोटी बनाती नजर आ रही हैं। वीडियो में दिख रही भाभी असम की बताई जा रही है। इसके लिए उन्होंने एक बड़ी सी पन्नी ली है और उसमें आटे की लोई रखकर चौके से दबाकर रोटी को गोल बना रही है। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद आपको अपना बचपन याद आ जाएगा, जिसमें मम्मी ने बड़े से प्लास्टिक से आलू के पापड़ को गोल बनाकर धूप में सुखाने के लिए देती थी।

बिना बेलन के भाभी ने बना दी गोल रोटी

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों के काफी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा जुगाड़ सिर्फ भारतीय ही लगा सकते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस वीडियो को देखकर अपना बचपन याद आ गया। बता दें, इस वीडियो को 'itz__ruchi____123' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article