वायरल न्यूज़

चीटिंग के लिए फर्रे तैयार करती नजर आई लड़की, वायरल हुआ दिल्ली मेट्रो का गजब VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 25, 2024, 11:53 AM IST

Delhi Metro Ka Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़की अपने मोबाइल में कुछ देख रही है और उसे अपने पैर पर लिख रही है। वो काफी देर तक अपने पैर पर कुछ लिखती हुई नजर आती है।

Image

फिर वायरल हुआ दिल्ली मेट्रो से जुड़ा वीडियो। (Photo/X.com)

Delhi Metro Ka Video: दिल्ली मेट्रो सोशल मीडिया में सबसे बड़े ट्रेंड में से एक बनकर उभरा है। यहां हर रोज मेट्रो से जुड़े ढेरों वीडियो शेयर किए जाते हैं। नेटिनज्स भी इन्हें हाथोंहाथ लेते हैं और ये आते ही छा जाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। मगर इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जो शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। वीडियो देसी गर्ल से जुड़ा है जो परीक्षा की तैयारी कर रही है। मगर इसमें लड़की परीक्षा के लिए जैसी तैयारी कर रही है, उसे देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा। आंखों पर यकीन नहीं होगा कि कोई लड़की मेट्रो में भी ऐसा कुछ कर सकती है।

मेट्रो फर्रे तैयार करती दिखी लड़की

वायरल वीडियो में देखेंगे कि लड़की परीक्षा की तैयारी के लिए पढ़ाई नहीं कर रही है। वो चीटिंग के लिए फर्रे तैयार कर रही है। इसमें देखेंगे कि लड़की मोबाइल में कुछ जरूरी सवालों के उत्तरों के फर्रे तैयार कर रही है। इस दौरान वो अपने पैर पर भी कुछ लिखती हुई नजर आ रही है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है। वीडियो में आगे देखेंगे कि लड़की को जरा भी अहसास नहीं होता है कि उसकी इस हरकत को कोई कैमरे में भी कैद कर रहा है।

एक्स पर देखिए वीडियो

मेट्रो में चीटिंग के लिए फर्रे बनाते हुए लड़की का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर Mee_Anamika नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। चीटिंग की तैयारी से जुड़ा ये वीडियो अभी तक करीब पांच लाख व्यूज बटोर चुका है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article