वायरल न्यूज़

Watch: पुलिसकर्मी ने अपनी आवाज से जीता सबका दिल, 'फिर और क्या चाहिए..' गाने पर की कमाल की गायकी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 7, 2023, 08:36 AM IST

दिल्ली पुलिस के सिपाही ने 'फिर और क्या चाहिए..' गाने को बड़ी ही सुरीली अंदाज में गाया है, जिसका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको अरिजीत सिंह याद आ जाएंगे।

Image

दिल्ली पुलिसकर्मी का गाना गाते हुए वीडियो वायरल (Image Credit : Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली पुलिस के सिपाही ने गाया गाना
  • मधुर आवाज में गाया 'फिर और क्या चाहिए..' गाना
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Delhi Policeman Viral Video: इंसान को आज के समय में जितना अपने फोन से लगाव होगा, शायद ही किसी और चीज से हो। ऐसे में लोग हमेशा अपने फोन से चिपके हुए होते हैं और रील्स स्क्रॉल करते रहते हैं। रील्स देखते-देखते अगर ऐसे वीडियो (Viral Video) सामने आ जाते हैं, जो हमें अच्छे लगते हैं तो हम उन्हें लाइक्स और शेयर भी करते हैं। ऐसे ही रील्स वायरल हो जाते हैं और अधिक से अधिक लोगों की नजरों में आ जाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक पुलिसकर्मी दिखाई देगा, जो वर्तमान में दिल्ली पुलिस में कार्यरत है और उसका नाम रजत राठौड़ है। वीडियो में आप देख सकेंगे कि पुलिसकर्मी कितनी प्यारी आवाज में 'फिर और क्या चाहिए..' गाना गाते हुए नजर आ रहा है। ऐसे में ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यहां तक कि लोग कह रहे हैं कि ये शख्स को अरिजीत सिंह का दूसरा वर्जन है। ऐसे में ये वीडियो लोगों को खासा पसंद आ रहा है और लोग इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिसकर्मी का गाना गाते हुए वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि पहले तो पुलिसवालों से डर लगता था लेकिन अब तो वे प्यारे लगने लगे हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपको पुलिस की नौकरी छोड़ सिंगर बन जाना चाहिए। इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'rajat.rathor.rj' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article