वायरल न्यूज़

मेट्रो को बना दिया बालकनी, गीले कपड़े सुखाते यात्री का Video हुआ वायरल

दिल्ली मेट्रो में एक यात्री ने अपनी गीली जैकेट और लोअर को कोच की ग्रिल पर टांग दिया। मेट्रो को कपड़े सुखाने की जगह बनाने वाला यह अनोखा जुगाड़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

दिल्ली मेट्रो के कोच में कपड़े सूखाते दिखा यात्री (Instagram/@delhi.metrolife)

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में हर दिन हजारों लोग सफर करते हैं और इस दौरान कई बार ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। कभी किसी यात्री का डांस वायरल हो जाता है तो कभी किसी की अजीब हरकत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है। अब दिल्ली मेट्रो से जुड़ा एक और मजेदार वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

मेट्रो को बना दी कपड़े सुखाने की जगह

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक यात्री ने मेट्रो के अंदर ही सूखने के लिए अपनी गीली जैकेट और लोअर टांग दिया है। कपड़ों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे यात्री मेट्रो में सफर नहीं कर रहा, बल्कि अपने घर की बालकनी में कपड़े सुखा रहा हो। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेट्रो चल रही है और बाकी यात्री आराम से सफर कर रहे हैं। इसी दौरान ऊपर की तरफ कुछ कपड़े टंगे हुए दिखाई देते हैं। दरअसल, एक यात्री ने बारिश में भीगी अपनी जैकेट और लोअर को मेट्रो के अंदर लगी ग्रिल और हैंडरेल के पास फैला दिया। इस वीडियो को देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

इस पूरे नजारे का किसी यात्री ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। हमने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @delhi.metrolife नाम के पेज से लिया है। वीडियो के सामने आते ही लोग इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि घर पर जगह नहीं मिली तो भाई ने मेट्रो को ही कपड़े सुखाने की जगह बना दिया। वहीं, कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि दिल्ली मेट्रो में अब सिर्फ खाना पकाना ही बाकी रह गया है। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि DMRC को अब मेट्रो में कपड़े सुखाने के लिए अलग से क्लिप भी उपलब्ध करानी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article