वायरल न्यूज़

न होटल, न बड़ा हॉल, बर्थडे पर पापा ने ट्रक में ही सजा दी बेटी की दुनिया, Video हुआ वायरल

ट्रक ड्राइवर पिता ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर उसे कुछ ऐसा सरप्राइज दिया कि उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बेटी की खुशी का यह प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

बेटी के बर्थडे पर पिता ने ट्रक को बेहद ही सुंदर तरीके से सजाया (Instagram/@nationalbuzzofficial)

बच्चों के लिए उनका बर्थडे किसी त्योहार से कम नहीं होता। इस दिन का उन्हें सबसे ज्यादा इंतजार रहता है कि मम्मी-पापा उनके लिए क्या खास करने वाले हैं। दोस्तों की तरफ से उन्हें क्या गिफ्ट मिलेगा? ये सब उनके लिए बहुत ही अनमोल होता है। ऐसे में एक पिता ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर उसे ऐसा सरप्राइज दिया, जिसे वह शायद जिंदगी भर नहीं भूल पाएगी। इस खूबसूरत पल का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग पिता के इस प्यार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पापा ने ट्रक को ही बना दिया बर्थडे वेन्यू

दरअसल, यह वायरल वीडियो (Viral Video) एक ट्रक चलाने वाले पिता का है। उनका ज्यादातर समय सड़कों पर ही गुजरता है। ऐसे में अपनी बेटी के लिए किसी बड़े होटल या पार्टी हॉल में बर्थडे सेलिब्रेशन करना शायद आसान नहीं था लेकिन उन्होंने अपनी बेटी की खुशी के लिए अपने काम की जगह यानी ट्रक को ही एक खूबसूरत पार्टी वेन्यू में बदल दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पिता ने ट्रक के अंदर रंग-बिरंगे गुब्बारे लगाए हुए हैं। जगह-जगह लाइट्स सजाईं और बेटी के लिए गिफ्ट भी रखे हुए हैं। देखते ही देखते वही ट्रक, जिसमें आमतौर पर सामान ढोया जाता है, एक छोटी-सी खूबसूरत बर्थडे पार्टी की जगह बन गया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पापा का दिल छू लेने वाला सरप्राइज देख हैरान रह गई बिटिया रानी

आगे वीडियो में यह भी दिखता है कि जब बेटी वहां पहुंची और उसने ट्रक को इस तरह सजा हुआ देखा तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसके चेहरे की मुस्कान देखकर साफ पता चल रहा था कि उसके लिए यह सरप्राइज कितना खास था। पिता ने अपनी मेहनत और प्यार से एक साधारण से ट्रक को अपनी बेटी के लिए काफी स्पेशल जगह बना दिया। इस प्यारे पल का वीडियो कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

पापा का प्यार देख सोशल मीडिया की जनता हुई इमोशनल

इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @nationalbuzzofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग पिता की सोच और मेहनत की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि बच्चों को खुश करने के लिए हमेशा महंगे होटल, बड़े हॉल या शानदार पार्टियों की जरूरत नहीं होती। कई बार माता-पिता का थोड़ा-सा समय, मेहनत और प्यार ही बच्चों के लिए सबसे बड़ा तोहफा बन जाता है। इस पिता ने भी यही साबित किया। उन्होंने अपनी बेटी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए अपनी मेहनत की जगह को ही खुशियों की जगह बना दिया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article