वायरल न्यूज़

Delhi Metro Fight Video: पहले जमकर हुई बहस, फिर अचानक लड़की ने अंकल को जड़ दिया थप्पड़, देखें वायरल वीडियो

Delhi Metro Fight Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की और अंकल के बीच पहले बहस हुई। फिर लड़की ने थप्पड़ जड़ दिया।

Image

दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर मचा बवाल (तस्वीर साभार- @gharkekalesh)

Delhi Metro Fight Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कभी कुछ लोग अजीबोगरीब हरकत करते नजर आते हैं। तो कई बार लोग ट्रेन के अंदर बवाल काटते हुए दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं कई बार तो मामला इतना बिगड़ जाता है कि देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro Video) का एक और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की और एक अंकल के बीच पहले जमकर बहस हुई और फिर लड़की ने शख्स को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो के अंदर सीट को लेकर एक लड़की और शख्स के बीच पहले जमकर बहस हुई। अचानक यह बहस हाथापाई में तब्दील हो गई। लड़की अचानक अंकल को जोरदार थप्पड़ जड़ देती है। इसके बाद गुस्से में शख्स भी खड़ा हो जाता है और लड़की के ऊपर थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाता है। हालांकि, समय रहते शख्स हाथ को रोक लेता है। इसी बीच एक महिला दोनों के बीच बीचबचाव करने के लिए आ जाती है। हालांकि, लड़की रुकने का नाम नहीं लेती है और लगातार बहस करते रहती है। कुछ लोग शख्स को समझा बुझाकर बैठा देते हैं और लड़की भी आगे बढ़ जाती है। ये लड़ाई किस वजह से हुई इसका साफ पता नहीं चल पा रहा है। लेकिन, अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच सीट को लेकर ही बहस हो रही थी। देखें वीडियो...

मेट्रो में एक बार फिर बवाल

इस वीडियो को देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। ट्विटर पर इस वीडियो को '@gharkekalesh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोग इस घटना की आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर मजे भी ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article