वायरल न्यूज़

आंखों पर बंधी थी पट्टी, खोला तो सामने खड़ी दिखी नई कार, बेटियों का गिफ्ट देख मम्मी-पापा की आंखों से छलके आंसू

सोशल मीडिया पर एक बहुत ही भावुक और खूबसूरत वीडियो देखने को मिल रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दो बेटियां अपने माता-पिता को एक नई कार गिफ्ट करके उन्हें सरप्राइज देते दिख रही हैं।

Image

बेटियों ने माता-पिता को दिया नई कार का सरप्राइज (Instagram/@varshhaa.n)

बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं। इस बात को इन दो लड़कियों ने बिल्कुल सही साबित कर दिखाया है। दरअसल, इन दोनों बहनों ने मिलकर अपने माता-पिता को एक ब्रांडेड न्यू कार गिफ्ट की है। बेटियों का यह सरप्राइज देख माता-पिता दोनों की आंखों से आंसू छलके पड़े। बेटियों के इस तोहफे का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो लाखों लोगों का दिल जीत रहा है।

सामने नई कार देख माता-पिता की आंखों से छलके आंसू

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखाया गया है कि कैसे दोनों बहनों ने मिलकर अपने माता-पिता को एक खास तोहफा देने की प्लानिंग की। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि माता-पिता की आंखों पर पट्टी बंधी होती है। उनकी बेटियां उन्हें धीरे-धीरे आगे की ओर लेकर जाती हैं। आसपास परिवार के दूसरे लोग भी खड़े होते हैं और इस खास पल का इंतजार कर रहे होते हैं। जब माता-पिता को वे बहनें सही जगह लाकर खड़ा कर देती हैं, तब वे बेटियां उनकी आंखों से पट्टी हटा देती हैं। जैसे ही पट्टी हटती है, सामने खड़ी नई चमचमाती कार देखकर माता-पिता हैरान रह जाते हैं। उनके चेहरे पर बड़ी-सी मुस्कान के साथ-साथ खुशी के आंसू भी दिखता है। जिसे बाद वे खुशी से अपनी बेटियों को गले लगा लेते हैं।

पूरे परिवार में खुशी की लहर

आगे वीडियो में पूरा परिवार कार के पास इकट्ठा दिखता है। कार को एक कपड़े से ढका गया होता है और फिर सब मिलकर उस कपड़े को हटाते हैं। जैसे ही नई कार सामने आती है, पूरे परिवार में खुशी का माहौल बन जाता है। बेटियों के माता-पिता उस कार में बैठते है और फिर उसे ड्राइव पर निकल जाते हैं।

वीडियो देख लोगों ने बेटियों की तारीफ की

इस वीडियो को वर्षा नाम की यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @varshhaa.n से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए वर्षा ने बताया कि यह तोहफा उनके माता-पिता के लिए एक छोटा-सा धन्यवाद है। उन्होंने लिखा कि उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आ चुके हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ऐसी बेटियां सबको मिलें।" दूसरे ने लिखा, "इन बेटियों ने तो अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।" तीसरे ने लिखा, "म्हारी छोरियां छोरों से कम होवे के।" वीडियो पर कई अन्य लोगों ने भी कमेंट करते हुए उन बेटियों की खूब तारीफ की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article