वायरल न्यूज़

घर की बहू को सास से ही हो गया, बोली- तुमसे होनी चाहिए मेरी शादी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 20, 2024, 05:24 PM IST

Viral Video: वायरल वीडियो में एक महिला कहती नजर आती है कि उसकी बहू बेटे के साथ नहीं रहना चाहती है। उसने शादी भी सिर्फ एक बहाने के लिए की थी, उसे मेरे (सास) साथ रहना था।

Image

दिल्ली के भजनपुरा में सास और बहू से जुड़ा अनोखा मामला सामने आया है। (Photo/Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया में कभी-कभी ऐसा कुछ देखने को मिलता है कि यकीन करना मुश्किल होता है। उम्मीद भी नहीं होती है कि कभी ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है। अभी एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां घर की बहू को अपनी सास से ही प्यार हो गया। मामला दिल्ली में भजनपुरा इलाके का बताया गया है। पूरे मामले से जुड़ा एक वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसमें एक महिला यानी सास हैरान करने वाली बातें बताती है। महिला ने बताया कि वो दिल्ली में भजनपुरा करावलनगर में परिवार के साथ रहती हैं।

बहू को हुआ सास से प्यार

महिला ने बताया कि उन्होंने करीब दो साल पहले अपने बेटे की शादी की। विवाह के छह महीने बाद तक उन्हें अपनी बहू के बारे में कुछ भी अजीब नहीं लगा। मगर छह महीने बाद उसने (बहू) हैरान करने वाली बात कहीं। बहू ने कहा कि वो अपनी सास से प्यार करती है और उन्हीं के साथ रहना पसंद है। अब बहू साफ कहती है कि उसे अपनी सास से शादी करनी थी। उसकी ये बातें सुनकर सास बुरी तरह चौंक गईं। सास ने बताया कि लड़की ने शादी सिर्फ बहाने के लिए की थी, उसे मेरे साथ रहना था।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

पीड़ित महिला ने आगे बताया कि बाद में हद पार हो गई। उसने मुझे अपने ही पति से मिलने पर एतराज जताना शुरू कर दिया। अब वो मेरे साथ रहने की जिद करती है। मालूम हो कि वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। ये अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर Rashmi bhardwaj नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article